Monday 7th of September 2026

ब्रेकिंग

राज्यसभा सांसद विवेक तन्खा ने सेवा कार्यों के लिए 20 लाख रु की घोषणा की,नई कार्यकारिणी ने संभाला दायित्व,

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में क्षेत्रीय विधायक एवंस्कूल शिक्षा एवं परिवहन मंत्री राव उदय प्रताप सिंह पहुंचे

बीएमसी में मरीजों का जाना हाल-चाल; दिए त्वरित व बेहतर इलाज के कड़े निर्देश

जप्त गांजे की अनुमानित कीमत लगभग ₹1.10 लाख है। • आरोपी के विरूद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत किया गया प्रकरण पंजीवद्ध

सिवनी पुलिस की 24 घंटे में बड़ी सफलता - नेशनल हाईवे 44 पर हुई 1 करोड़ से अधिक की डकैती का खुलासा

: नरसिंहपुर 117 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ हशिश करीब 6 से 7 करोड़ की जप्त कर 7 आरोपियों को गिरफ्तार करने वाली टीम को पुलिस महानिदेशक के द्वारा नगद पुरष्कार से किया गया पुरस्कृत

Aditi News Team

Fri, Nov 20, 2020

117 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ ‘‘हशिश’’ कीमत करीबन 6-7 करोड रूपये जप्त कर तस्करी में लिप्त 7 आरोपियों को गिरफ्तार करने वाली नरसिंहपुर पुलिस की टीम को पुलिस महानिदेशक महोदय, मध्यप्रदेश द्वारा नगद पुरस्कार से किया गया पुरस्कृत
उल्लेखनीय है कि दिनांक 06 एवं 07.10.2020 की दरमियानी रात को खुफिया सूचना के आधार पर नरसिंहपुर पुलिस एवं राजस्व आसूचना निदेशालय (DRI) इंदौर व भोपाल की टीम द्वारा संयुक्त रूप से विशेष कार्यवाही करते हुये राष्ट्रीय राजमार्ग क्रमांक 44 (उत्तर दक्षिण कॅारिडोर) पर घेराबंदी कर एक Renault Duster क्रमांक TN-05-AW-0965 और एक Tata Zest क्रमांक UP-78-FD-5857 को रोका गया। रोकने के बाद उक्त दोनों वाहनों की बारीकी से सघन चैकिंग की गयी जिसके परिणाम स्वरूप अवैध मादक पदार्थ 117 किलोग्राम ‘‘हशिश’’ कीमती लगभग 6 से 7 करोड रूपये जप्त कर तस्करी में लिप्त 07 आरोपियों का गिरफ्तार किया गया था। उक्त अवैध मादक पदार्थ ‘‘हशिश’’ को नेपाल बार्डर से स्मगल करके उत्तरप्रदेश के रास्ते चैन्नई की ओर ले जाया जा रहा था।
उक्त उल्लेखनीय कार्यवाही करने वाली नरसिंहपुर पुलिस की टीम में शामिल रहे पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारियों द्वारा किए गए सराहनीय कार्य करने के फल्स्वरूप पुलिस अधीक्षक श्री अजय सिंह के प्रतिवेदन पर राजस्व आसूचना निदेशालय (DRI की अनुशंसा पर पुलिस महानिदेशक, महोदय, मध्यप्रदेश द्वारा निम्नानुसार अधिकारी एवं कर्मचारियों को नगद पुरस्कार से पुरस्कृत किया गया है:-
1- अमित विलास दाणी निरीक्षक, थाना स्टेशनगंज- 5000/-
2- कमलेश चैरसिया, निरीक्षक, थाना सुआतला- 5000/-
3- अजय धुर्वे, उप निरीक्षक, थाना सुआतला- 3000/-
4- विजय सेन उप निरीक्षक, थाना कोतवाली 3000/-
5- रोहित पटैल उप निरीक्षक, थाना मुंगवानी- 2000/-
6- पियूष साहू उप निरीक्षक, थाना स्टेशनगंज- 2000/-
7- लालमोहन दीवान उप निरीक्षक, थाना स्टेशनगंज- 1000/-
8- अनिल तिवारी सहा0 उपनिरीक्षक, थाना कोतवाली- 1000/-
9- राजेश शर्मा, प्रधान आरक्षक, थाना कोतवाली- 1000/-
10- शषांक दुबे, प्रधान आरक्षक, थाना सुआतला- 1000/-
11- सुनील, आरक्षक थाना स्टेशनगंज- 1000/-
12- रविन्द्र, आरक्षक थाना स्टेशनगंज- 1000/-
13- सलमान, आरक्षक थाना स्टेशनगंज- 1000/-
14- नंदकिशोर, आरक्षक थाना स्टेशनगंज- 1000/-
15- दुलीचंद, आरक्षक थाना स्टेशनगंज- 1000/-
16- संजय मिश्रा, आरक्षक थाना स्टेशनगंज- 1000/-
17- लक्ष्मीनागपुरे, आरक्षक थाना स्टेशनगंज - 1000/-
18- देवदत्त, आरक्षक थाना मुंगवानी- 1000/-
19- अंकित पारधी, आरक्षक थाना मुंगवानी- 1000/-
20- उत्तम खोब्रागडे, आरक्षक थाना मुंगवानी- 1000/-
21- राजेश ठाकुर, आरक्षक थाना मुंगवानी- 1000/-
22- सौरभ पटैल, आरक्षक थाना मुंगवानी- 1000/-
23- मुकेश बाथम, आरक्षक थाना मुंगवानी- 1000/-
24- बालकिशन, आरक्षक पुलिस लाईन- 1000/-
25- कमलेश, आरक्षक पुलिस लाईन- 1000/-
26- भगवान दास, आरक्षक थाना सुआतला- 1000/-
27- चंद्रभान, आरक्षक थाना सुआतला- 1000/-
28- उमेष, आरक्षक थाना सुआतला- 1000/-
29- शषांक मिश्रा, आरक्षक थाना सुआतला- 1000/-
30- कपिल, आरक्षक थाना सुआतला- 1000/-
31- विवेक गोस्वामी, आरक्षक थाना सुआतला- 1000/-
32- रमेश, सैनिक होमगार्ड, थाना स्टेशनगंज- 1000/-
33- धनश्याम, सैनिक होमगार्ड, थाना कोतवाली- 1000/-
इस प्रकार उक्त उल्लेखनीय कार्यवाही करने पर नरसिंहपुर के अधिकारी एवं कर्मचारियों को पुलिस महानिदेशक, महोदय मध्यप्रदेश की ओर से कुल 47 हजार रूपये राशि के नगद पुरस्कार से पुरस्कृत किया गया है।

Tags :

जरूरी खबरें