Thursday 29th of October 2026

ब्रेकिंग

सामाजिक संगठन मेहरा समाज महासभा सोपेगा पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन

आचार्यों के प्रति समर्पण का पावन अनुष्ठान है: निर्यापक श्रमण मुनि श्री समतासागर महाराज

04 नकबजनी की घटनाओं का खुलासा, 02 आरोपी गिरफ्तार,

28 अक्टूबर 2026 को 11बजे से शाम 5 बजे तक कृषि उपज मंडी गाडरवारा के शेड पर होगा

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा राष्ट्र की एकता, अखंडता एवं संगठन शक्ति के जागरण के उद्देश्य से

: नितिन गडकरी ने नागपुर में 720 करोड़ रुपये की लागत से राष्ट्रीय राजमार्ग 547-ई के सावनेर-धापेवाड़ा-गोंडखेरी खंड का उद्घाटन किया

Aditi News Team

Sun, Jul 24, 2022
केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने नागपुर में 720 करोड़ रुपए की लागत वाले 28.88 किमी लंबे राष्ट्रीय राजमार्ग 547-ई के सावनेर-धापेवाड़ा-गौंडखैरी खंड का उद्घाटन किया। इस अवसर पर अपने संबोधन में श्री गडकरी ने कहा कि ग्रीनफील्ड बाईपास, बड़े पुल, रेलवे फ्लाईओवर के साथ-साथ वाहनों के अंडरपास, ओवरपास, दोनों तरफ बस शेल्टर जैसी विभिन्न विशेषताओं से परिपूर्ण यह राजमार्ग खंड इस क्षेत्र में यातायात की समस्या को दूर करेगा और नागरिकों के लिए सुगम एवं सुरक्षित यातायात सुनिश्चित करने में महत्वपूर्ण साबित होगा।नितिन गडकरी ने कहा कि सावनेर-धापेवाड़ा-गौंदाखैरी खंड को चार लेन का बनाने से तीर्थयात्रियों को अदासा के प्रसिद्ध गणेश मंदिर और क्षेत्र के धापेवाड़ा में विट्ठल-रुक्मिणी मंदिर से बेहतर कनेक्टिविटी मिलेगी। उन्होंने कहा कि चंद्रभागा नदी पर नया 4 लेन का पुल धापेवाड़ा में ट्रैफिक जाम से राहत देगा और यात्रा को सुरक्षित बनाएगा। उन्होंने कहा कि इससे क्षेत्र के कृषि और स्थानीय उत्पादों की बड़े बाजारों तक पहुंच कायम करने में आसानी होगी । गडकरी ने कहा कि गोंडखैरी और चिंचभवन क्षेत्रों में लॉजिस्टिक्स और औद्योगिक पार्कों में वृद्धि होगी। साथ ही नागपुर शहर को भोपाल, इंदौर से मुंबई, हैदराबाद आने-जाने वाले भारी ट्रैफिक से राहत मिलेगी।

Tags :

जरूरी खबरें