Thursday 29th of October 2026

ब्रेकिंग

सामाजिक संगठन मेहरा समाज महासभा सोपेगा पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन

आचार्यों के प्रति समर्पण का पावन अनुष्ठान है: निर्यापक श्रमण मुनि श्री समतासागर महाराज

04 नकबजनी की घटनाओं का खुलासा, 02 आरोपी गिरफ्तार,

28 अक्टूबर 2026 को 11बजे से शाम 5 बजे तक कृषि उपज मंडी गाडरवारा के शेड पर होगा

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा राष्ट्र की एकता, अखंडता एवं संगठन शक्ति के जागरण के उद्देश्य से

: प्रदेश में सभी औद्योगिक क्षेत्रों के लिए अपार संभावनाएँ हैं: मुख्यमंत्री  शिवराज सिंह चौहान, सरकार निवेश को प्रोत्साहित करने के लिए प्रतिबद्ध'

Aditi News Team

Fri, Oct 21, 2022
प्रदेश में सभी औद्योगिक क्षेत्रों के लिए अपार संभावनाएँ हैं: मुख्यमंत्री  शिवराज सिंह चौहान, सरकार निवेश को प्रोत्साहित करने के लिए प्रतिबद्ध' मुख्यमंत्री श्री चौहान ने पुणे में "इन्वेस्टमेंट अपॉर्चुनिटीज़ इन मध्यप्रदेश" कार्यक्रम को संबोधित किया मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा है कि मध्यप्रदेश में सभी औद्योगिक क्षेत्रों में अपार संभावनाएँ हैं। टेक्सटाईल, खाद्य प्र-संस्करण, फार्मास्युटिकल सेक्टर सहित सभी क्षेत्रों में निवेशकों के लिए मध्यप्रदेश आकर्षण का केन्द्र है। यहाँ सिंगल विन्डो सिस्टम से उद्योग स्थापना संबंधी प्रक्रियाओं को सुगम और समय-सीमा में पूर्ण करना संभव हो रहा है। आज पुणे में 'इन्वेस्टमेंट अपॉर्च्युनिटीज़ इन मध्यप्रदेश' कार्यक्रम में पधारे उद्यमियों और निवेशकों से वन टू वन चर्चा की। किर्लोस्कर ब्रदर लिमिटेड के चैयरमैन श्री संजय किर्लोस्कर जी, मालपानी ग्रुप के श्री आशीष मालपानी जी, गोवर्धन डेयरी के श्री देवेंद्र शाह जी, जेडएफ स्टीयरिंग गियर्स के श्री उत्कर्ष मोनोतो जी, सैमीप टेक्नोलॉजी इनोवेशन प्राइवेट लिमिटेड के कार्यकारी निदेशक श्री सतीश पाठक जी, एनआरडीसी डायरेक्टर आउटडोर श्री शेखर मुंदड़ा जी के साथ निवेश संबंधी विभिन्न विषयों पर विस्तार से संवाद किया। इस अवसर पर मध्यप्रदेश ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट 2023 के लिए सभी को आमंत्रित किया। मैं अपने समस्त उद्यमी भाई-बहनों से आग्रह करता हूं कि आप मध्यप्रदेश पधारिये। आपकी आवश्यकता की समस्त वस्तुएं और सुविधाएं यहां उपलब्ध हैं। आपकी आवश्यकता के अनुरूप यदि कुछ उपलब्ध नहीं हुआ, तो हम उसके लिए रास्ता निकालेंगे। आपको मध्यप्रदेश में आकर निराशा नहीं होगी, इसका मैं आपको विश्वास दिलाता हूं।

Tags :

जरूरी खबरें