Wednesday 9th of September 2026

ब्रेकिंग

24 घंटे में छात्रा को मिली मार्कशीट और टीसी अब पढ़ सकेगी गरीब की बेटी

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सागर जिले में अवैध जहरीली शराब से हुई लोगों की मृत्यु पर शोक संवेदना व्यक्त की

पुलिस ने धारदार हथियार से जानलेवा हमला करने के मामले में दो अज्ञात पर केस किया दर्ज

श्रमयोगी मानधन योजना से जोड़ने के साथ महिलाओं की स्वास्थ्य जांच एवं उद्यम पंजीयन भी होगा

सम्यक पुरुषार्थ से सच होता है जीवन का सपना : निर्यापक मुनि श्री समतासागर जी

: भारतीय सेना ने अग्निवीर वेतन पैकेज के लिए देश के ग्यारह बैंकों के साथ ऐतिहासिक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए

Aditi News Team

Sat, Oct 15, 2022
भारतीय सेना ने अग्निवीरों को नामांकन कराने पर बैंकिंग सुविधाएं प्रदान करने के लिए 11 बैंकों के साथ समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए हैं। इनमें भारतीय स्‍टेट बैंक, पंजाब नेशनल बैंक, बैंक ऑफ बड़ौदा, आईडीबीआई बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, एचडीएफसी बैंक, एक्सिस बैंक, यस बैंक, कोटक महिंद्रा बैंक, आईडीएफसी फर्स्ट और बंधन बैंक शामिल हैं। एडजुटेंट जनरल लेफ्टिनेंट जनरल सी बंसी पोनप्पा की अध्यक्षता में 14 अक्टूबर 2022 को भारतीय सेना एक समारोह के दौरान महानिदेशक (एमपी एंड पीएस) लेफ्टिनेंट जनरल वी. श्रीहरी और बैंकों के वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा समझौता ज्ञापनों पर हस्ताक्षर किए गए। अग्निवीर वेतन पैकेज के तहत दी जाने वाली सुविधाएं एवं लाभ रक्षा वेतन पैकेज के ही समान हैं। इसके अलावा, बैंकों ने अपनी सेवा पूरी करने वाले अग्निवीरों को उनके उद्यमशीलता कौशल को बढ़ावा देने और इसे बेहतर बनाने के लिए बेहद कम ब्याज अथवा बिना ब्याज के ऋण उपलब्ध कराने की पेशकश की है। "अग्निपथ योजना" के तहत अग्निवीरों के पहले बैच को जनवरी 2023 तक प्रशिक्षण केंद्रों में प्रशिक्षण देना प्रारंभ कर दिया जाएगा।

Tags :

जरूरी खबरें