Tuesday 30th of June 2026

ब्रेकिंग

छीनी हुई 06 नग झुमकी तथा घटना में प्रयुक्त चुराई मोटर सायकिल कीमती 8 लाख रूपये की जप्त

नरसिंहपुर पूर्व विधायक सहित विभिन्न दलों के नेताओं ने एसपी कार्यालय पहुंचकर आदतन अपराधी के खिलाफ कार्रवाई की मांग़ की

सिविल सर्जन ने की सहयोग की अपील

हत्या या आत्महत्या गहराया रहस्य ? निर्भीक पत्रकार नितिन जैन का शव बरमान के जंगलों में मिलने से क्षेत्र में हड़कंप

नरसिंहपुर जिले के करेली थाना अंतर्गत अंबेडकर वार्ड निवासी देवांश पिता ब्रजेश ठाकुर उम्र 5 वर्ष

: भोपाल,प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पुनर्विकसित रानी कमलापति रेलवे स्टेशन का किया उद्घाटन

Aditi News Team

Tue, Nov 16, 2021

भोपाल। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में पुनर्विकसित रानी कमलापति रेलवे स्टेशन का उद्घाटन किया। इस रेलवे स्टेशन को पहले हबीबगंज के नाम से जाना जाता था।  

भोपाल के गोंड साम्राज्य की रानी के नाम पर हाल ही में नामित इस स्टेशन में आधुनिक विश्व स्तरीय सुविधाओं के साथ सभी प्लेटफार्म को जोड़ने वाला सेंट्रल कानकोर बनाया गया है। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, ‘‘पुनर्विकसित रानी कमलापति रेलवे स्टेशन पर हवाई अड्डे जैसी आधुनिक सुविधाएं हैं. इसमें आधुनिक शौचालय, गुणवत्तापूर्ण भोजन, होटल, अस्पताल, स्मार्ट पार्किंग, तथा स्टेशन के सभी प्लेटफार्म को जोड़ने के लिए सेंट्रल कानकोर्स है। प्रधानमंत्री ने कहा, ‘‘यह वीआईपी संस्कृति से ईपीआई (हर व्यक्ति महत्वपूर्ण) संस्कृति की ओर बढ़ने की शुरुआत है। देश का सामान्य कर देयक ऐसी आधुनिक सुविधाओं की उम्मीद करता है।’’ प्रधानमंत्री ने कहा कि इसी तर्ज पर देश में कुल 175 रेलवे स्टेशनों का पुनर्विकास किया जा रहा है। भारतीय रेल अगले दो सालों में 75 वंदे भारत ट्रेन चलाने हेतु प्रयासरत है।

पीएम मोदी ने रेलवे की कई अन्य सुविधाओं का किया ऑनलाइन शुभारंभ

प्रधानमंत्री ने आगे कहा कि प्रधानमंत्री ‘गति शक्ति मास्टर प्लान’अलग-अलग मंत्रालयों को एक मंच पर लाने का काम कर रहा है। इससे आजादी के अमृत काल में देश के विकास को अभूतपूर्व गति मिलेगी।  इस अवसर पर मोदी ने मध्य प्रदेश में रेलवे की कई अन्य सुविधाओं का ऑनलाइन शुभारंभ किया। इनमें उज्जैन-चंद्रावतीगंज ब्रॉड गेज खंड, भोपाल-बरखेड़ा खंड में तीसरी लाइन, मथेला-निमाड़ खेड़ी ब्रॉड गेज खंड और गुना-ग्वालियर विद्युतीकरण खंड शामिल हैं।

प्रधानमंत्री ने उज्जैन-इंदौर और इंदौर-उज्जैन रेल मार्ग पर दो नई मेमू ट्रेन का भी उद्घाटन किया। कार्यक्रम में मध्य प्रदेश के राज्यपाल मंगू भाई पटेल, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव भी मौजूद थे।

Tags :

जरूरी खबरें