Tuesday 30th of June 2026

ब्रेकिंग

नरसिंहपुर जिले के करेली थाना अंतर्गत अंबेडकर वार्ड निवासी देवांश पिता ब्रजेश ठाकुर उम्र 5 वर्ष

नरसिंहपुर पुलिस ने साइबर अपराधों की रोकथाम में सक्रिय सहभागिता निभाने का आह्वान किया गया

उज्जैन जमीन घोटाले के विरोध में युवक कांग्रेस का प्रदर्शन,

व्यवस्थाओं कर लिया जाएजा

ब्रांडेड कंपनी की खाली बोरियां और तौल काँटा भी बरामद

: भोपाल मिट्टी धंसने से 4 बच्चों की मौत 2 गंभीर रूप से घायल

Aditi News Team

Mon, Nov 9, 2020
  • मुख्यमंत्री ने की 4-4 लाख रुपए आर्थिक सहायता की घोषणा
  • भोपाल कलेक्टर ने मिट्टी खोदने पर लगाई रोक
  • मृतकों की उम्र 5 से 12 साल के बीच

भोपाल के सूखी सेवनिया इलाके के ग्राम बरखेड़ी में सोमवार सुबह बड़ा हादसा हो गया। यहां मिट्टी खोदने गए चार बच्चों की मिट्टी धंसकने से मौत हो गई।जानकारी के मुताबिक, गांव के 7 बच्चे मिट्टी खोदने गए थे। मिट्टी खोदते-खोदते अंदर गहरे में पहुंच गए। मिट्टी धंस गई और 6 बच्चे दब गए। बाहर खड़ी 6 साल की बंटी घटना देख दौड़कर घर गई और परिवार वालों को बताया। परिजन ने सभी छह बच्चों को वहां से निकालकर हमीदिया अस्पताल भेजा, लेकिन रास्ते में ही 4 बच्चों ने दम तोड़ दिया। 2 की हालत गंभीर है। इधर, परिवार वाले बच्चों का पोस्टमार्टम नहीं कराना चाहते हैं। उनका कहना है कि हमारे बच्चे तो चले गए, उनकी चीर-फाड़ नहीं करवाना चाहते हैं। मिट्टी में दबने वालों में तीन लड़कियां और तीन लड़के हैं। एक बच्चा बाहर ही खड़ा था, जिससे वह चपेट में आने से बच गया।

Tags :

जरूरी खबरें