Wednesday 28th of October 2026

ब्रेकिंग

सामाजिक संगठन मेहरा समाज महासभा सोपेगा पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन

आचार्यों के प्रति समर्पण का पावन अनुष्ठान है: निर्यापक श्रमण मुनि श्री समतासागर महाराज

04 नकबजनी की घटनाओं का खुलासा, 02 आरोपी गिरफ्तार,

28 अक्टूबर 2026 को 11बजे से शाम 5 बजे तक कृषि उपज मंडी गाडरवारा के शेड पर होगा

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा राष्ट्र की एकता, अखंडता एवं संगठन शक्ति के जागरण के उद्देश्य से

: मध्य प्रदेश के कई इलाकों में इंटरनेट के साथ फोन कॉलिंग भी पूरी तरह ठप,

Aditi News Team

Wed, Oct 6, 2021

एमपी के अधिकांश इलाकों में जियो का नेटवर्क ठप, परेशान हो रहे यूजर्स । मध्य प्रदेश के कई इलाकों में जियो टेलीकॉम सर्विसेज का नेटवर्क बुधवार सुबह से डाउन है। इंटरनेट के साथ फोन कॉलिंग भी पूरी तरह ठप है। छत्तीसगढ़ के कुछ इलाकों से भी ऐसी ही शिकायतें मिल रही हैं। कंपनी की ओर से इसका कोई कारण नहीं बताया गया है। कंपनी ने कहा है कि टेक्निकल टीम इसे दुरुस्त करने में जुटी है। उम्मीद है कि जल्दी ही व्यवस्था ठीक हो जाएगी। एमपी की राजधानी भोपाल, इंदौर, ग्वालियर, मुरैना, छिंदवाड़ा जैसे इलाकों के जियो यूजर्स बुधवार सुबह से ही परेशान हैं। कंपनी की इंटरनेट सेवाएं पूरी तरह बंद हैं। फोन कॉलिंग भी नहीं हो पा रही। अचानक हुई इस समस्या से लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। यूजर्स इसकी शिकायतें कर रहे हैं, लेकिन कोई समाधान नहीं मिल रहा। लोग ट्विटर पर भी इस बारे में कमेंट कर रहे हैं और यह फिलहाल ट्रेंड कर रहा है।

दो दिन पहले फेसबुक और व्हाट्सएप के साथ भी यही समस्या हुई थी। करीब पांच घंटे तक कई देशों में ये सेवायें ठप रही थीं। तब कंपनी ने इसको लेकर स्पष्टीकरण जारी किया था। जियो की ओर से अब तक इसकी कोई वजह नहीं बताई गई है।

मार्च 2021 में पूरे देश में मोबाइल ग्राहकों की संख्या 118.09 करोड़ थी। इसमें करीब 42.2 करोड़ ग्राहक रिलायंस जियो के थे। 35.2 करोड़ यूजर्स के साथ एयरटेल दूसरे, वोडाफोन आइडिया (28.3 करोड़) और बीएसएनल (11.8 करोड़) चौथे स्थान पर था।

Tags :

जरूरी खबरें