Tuesday 8th of September 2026

ब्रेकिंग

दो दिन में दूसरी बड़ी कार्रवाई, 500 पेटी शराब बरामद

पढ़ाई से वंचित छात्रा ने राष्ट्रपति महोदया को रजिस्टर्ड डाक से आवेदन भेजकर इच्छा मृत्यु की लगाई गुहार

सांसद एवं विधायक ने मधुवन (मोतिया तालाब) बोहानी में लगाया पौधा

प्रतिबंधित प्लास्टिक के उपयोग पर,4 हजार 350 रुपये का जुर्माना वसूला

बरमान घाट पर मां नर्मदा के प्रति आस्था और श्रद्धा का भव्य आयोजन किया गया

: राज्य शासन के वित्त विभाग के कर्मचारियों-अधिकारियों ने आज कलेक्ट्रेट से तिरंगा रैली निकाली

Aditi News Team

Fri, Aug 5, 2022
जबलपुर।राज्य शासन के वित्त विभाग के कर्मचारियों-अधिकारियों ने आज कलेक्ट्रेट से तिरंगा रैली निकाली । आजादी के अमृत महोत्सव के तहत 13 से 15 अगस्त तक आयोजित हर घर तिरंगा अभियान के प्रति जनचेतना जगाने के उद्देश्य से निकाली गई इस रैली की शुरुआत में कलेक्टर डॉ इलैयाराजा राजा टी ने सभी कर्मचारियों-अधिकारियों को अपने घरों पर 13 से 15 अगस्त तक राष्ट्र ध्वज लगाने का संकल्प दिलाया । वित्त विभाग के अधिकारियों कर्मचारियों की कलेक्टर कार्यालय से रवाना हुई यह रैली पुलिस कन्ट्रोल रूम से वापस कलेक्ट्रेट कार्यालय पहुँची । रैली के आगे पुलिस बैंड द्वारा देशभक्ति गीतों पर मधुर धुन प्रस्तुत की जा रही थी ।

Tags :

जरूरी खबरें