Wednesday 28th of October 2026

ब्रेकिंग

सामाजिक संगठन मेहरा समाज महासभा सोपेगा पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन

आचार्यों के प्रति समर्पण का पावन अनुष्ठान है: निर्यापक श्रमण मुनि श्री समतासागर महाराज

04 नकबजनी की घटनाओं का खुलासा, 02 आरोपी गिरफ्तार,

28 अक्टूबर 2026 को 11बजे से शाम 5 बजे तक कृषि उपज मंडी गाडरवारा के शेड पर होगा

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा राष्ट्र की एकता, अखंडता एवं संगठन शक्ति के जागरण के उद्देश्य से

: लखनऊ में प्रधानमंत्री मोदी ने आजादी का अमृत महोत्सव पर आयोजित सम्मेलन-सह-एक्सपो का किया उद्घाटन

Aditi News Team

Tue, Oct 5, 2021

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने लखनऊ में "आजादी 75- नया शहरी भारत ,शहरी परिदृश्य में बदलाव'' सम्मेलन-सह-एक्सपो का उद्घाटन किया। सम्मेलन में नगरीय विकास एवं आवास मंत्री श्री भूपेन्द्र सिंह शामिल हुए।

लखनऊ में आयोजित सम्मेलन-सह-एक्सपो में इंदौर के लाइट हाउस प्रोजेक्ट, बॉयो मेथेशन (बॉयो सीएनजी) प्लांट, द फूड स्ट्रीट-छप्पन दुकान का जीर्णोद्धार और मेटेरियल रिकवरी फेसिलिटी से संबंधित गतिविधियों की प्रदर्शनी लगाई गई है। सम्मेलन में शामिल होने आये विभिन्न प्रदेशों के प्रतिनिधियों ने प्रदर्शनी का अवलोकन कर देश के स्वच्छतम शहर इंदौर में संचालित इन गतिविधियों के बारे में विस्तार से जानकारी ली।

लाइट हाउस प्रोजेक्ट

प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत आवासीय इकाइयों के निर्माण कार्य की गुणवत्ता को और बेहतर करने तथा कार्य में गति लाने के उद्देश्य से भारत सरकार द्वारा ग्लोबल हाउसिंग टेक्नालॉजी चेलेंज-इण्डिया का प्रारंभ किया गया है। इसके अंतर्गत लाइट हाउस प्रोजेक्ट के क्रियान्वयन के लिये देशभर से चयनित 6 शहरों में इंदौर को शामिल किया गया है। इसके तहत इंदौर में 128 करोड़ की लागत से वन बीएचके के 1024 आवासीय इकाइयों का निर्माण अत्याधुनिक प्री-फेब्रीकेटेड सेंडविच पैनल सिस्टम टेक्नालॉजी से किया जायेगा।

बॉयो सीएनजी प्लांट

इंदौर नगर निगम ने सार्वजनिक परिवहन में पेट्रोलियम का उपयोग कम करने और बॉयो प्रदूषण को हतोत्साहित करने के लिये अपशिष्ट से ऊर्जा रूपांतरण की एक अनूठी पहल शुरू की है। इंदौर नगर निगम द्वारा लगाये गये बॉयो सीएनजी प्लांट से मिलने वाली सीएनजी गैस का उपयोग 15 बसों में किया जा रहा है। इसे और आगे बढ़ाया जायेगा।

Tags :

जरूरी खबरें