Tuesday 30th of June 2026

ब्रेकिंग

नरसिंहपुर जिले में खनिज रेत के अवैध उत्खनन, परिवहन एवं भण्डारण की रोकथाम के लिए संयुक्त टीम के द्वारा

ग्राम भीखाखेड़ा प्रतापपुर नुंजी निपनिया खम्परिया माइनिंग नहर‌ के रोड पर

छीनी हुई 06 नग झुमकी तथा घटना में प्रयुक्त चुराई मोटर सायकिल कीमती 8 लाख रूपये की जप्त

नरसिंहपुर पूर्व विधायक सहित विभिन्न दलों के नेताओं ने एसपी कार्यालय पहुंचकर आदतन अपराधी के खिलाफ कार्रवाई की मांग़ की

सिविल सर्जन ने की सहयोग की अपील

: विचार नही किया जायेगा

Aditi News Team

Sun, Nov 13, 2022

भारत सरकार अल्पसंख्यक कार्य मंत्रालय नई दिल्ली द्वारा संचालित एन.एस.पी. 2022-23 पर छात्रवृत्ति योजनाओं के लिए समय सीमा में विस्तार किया गया है। अल्पसंख्यक छात्रवृत्ति शैक्षणिक सत्र 2022-23 के लिए भारत सरकार द्वारा अधिसूचित अल्पसंख्यक अन्तर्गत मुस्लिम, ईसाई, बौद्ध, सिख, पारसी एवं जैन समुदाये के छात्र-छात्राओं से भारत सरकार की अल्पसंख्यक प्री-मेट्रिक कक्षा 1 से 10 तक के विद्यार्थियों के लिये ऑनलाईन आवेदन आंमत्रित करने की अंतिम तिथि 15 नवम्बर एवं पोस्ट मेट्रिक छात्रवृत्ति योजनान्तर्गत कक्षा-11 एवं कक्षा-12 आई.टी.आई., डिप्लोमा, बी-एड, एमफिल, पीएचडी, स्नातक, स्नातकोत्तर एवं मेरिट कम मीन्स छात्रवृत्ति योजनान्तर्गत तकनीकी एवं व्यवसायिक पाठ्यक्रमों में अध्ययनरत नवीन एवं नवीनीकरण आवेदनों को ऑनलाईन आमंत्रित करने की अंतिम तिथि 30 नवम्बर निर्धारित की गई है। संस्था स्तर पर आवेदक का ऑनलाईन आवेदन पूर्ण रूप से निरीक्षण, परीक्षण करने के उपरान्त ही नियमानुसार पात्र प्री-मेट्रिक विद्यार्थियों के आवेदन ऑनलाईन अपने सत्यापन उपरान्त अग्रिम स्तर के लिये 30 नवम्बर तक फारवर्ड करना सुनिश्चित करें एवं पोस्ट मेट्रिक विद्यार्थियों के आवेदन ऑनलाईन अपने सत्यापन उपरान्त अग्रिम स्तर के लिये 15 दिसम्बर तक फारवर्ड करें। यदि अधूरे आवेदन अग्रेषित किये जाते है तो उनके निरस्त होने की पूर्ण जवाबदारी संस्था की होगी तथा इन प्रकरणों पर पुनः विचार नही किया जायेगा।

Tags :

जरूरी खबरें