Wednesday 28th of October 2026

ब्रेकिंग

सामाजिक संगठन मेहरा समाज महासभा सोपेगा पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन

आचार्यों के प्रति समर्पण का पावन अनुष्ठान है: निर्यापक श्रमण मुनि श्री समतासागर महाराज

04 नकबजनी की घटनाओं का खुलासा, 02 आरोपी गिरफ्तार,

28 अक्टूबर 2026 को 11बजे से शाम 5 बजे तक कृषि उपज मंडी गाडरवारा के शेड पर होगा

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा राष्ट्र की एकता, अखंडता एवं संगठन शक्ति के जागरण के उद्देश्य से

: विदिशा एसडीएम ने संजय सागर बांध की नहरों का लिया जायजा

Aditi News Team

Thu, Nov 19, 2020

संजय सागर बांध की नहरों का आज नटेरन शमशाबाद एसडीएम प्रवीण प्रजापति ने जल संसाधन विभाग के अधिकारियों के साथ भ्रमण कर वस्तु स्थिति का जायजा लिया है।
एसडीएम प्रजापति ने बताया कि ग्राम मक्षेरा से रिनिया तक की नहर का निरीक्षण किया गया है। वहीं  d1 नहर की रफ्तार को कम  कर d2की ओर पानी की पूर्ति बढ़ाई गई है।
श्री प्रजापति ने बताया कि किसानों को सिंचाई हेतु नहरों से पानी की आपूर्ति सुनिश्चित कराई गई है।
इस कार्य में कोई व्यवधान उत्पन्न ना हो इसके लिए जल संसाधन विभाग के कार्यपालन यंत्री सहित अन्य को स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि नहर क्षेत्रों का समय अंतराल में स्वयं एवं अधीनस्थ अमले को भ्रमण कराने के निर्देश देते रहें ताकि किसी प्रकार की समस्या नजर आती है तो उसका समाधान शीघ्र किया जा सके।
 निरीक्षण भ्रमण के दौरान संजय सागर बांध के कार्यपालन यंत्री श्री मुकेश रैकवार तथा एसडीओ एवं अन्य स्टाफ भी साथ मौजूद रहा ।

Tags :

जरूरी खबरें