Tuesday 30th of June 2026

ब्रेकिंग

नरसिंहपुर जिले में खनिज रेत के अवैध उत्खनन, परिवहन एवं भण्डारण की रोकथाम के लिए संयुक्त टीम के द्वारा

ग्राम भीखाखेड़ा प्रतापपुर नुंजी निपनिया खम्परिया माइनिंग नहर‌ के रोड पर

छीनी हुई 06 नग झुमकी तथा घटना में प्रयुक्त चुराई मोटर सायकिल कीमती 8 लाख रूपये की जप्त

नरसिंहपुर पूर्व विधायक सहित विभिन्न दलों के नेताओं ने एसपी कार्यालय पहुंचकर आदतन अपराधी के खिलाफ कार्रवाई की मांग़ की

सिविल सर्जन ने की सहयोग की अपील

: विशाखापत्तनम में नौसेना दिवस पर सैन्य प्रदर्शन

Aditi News Team

Fri, Dec 2, 2022
इस वर्ष पहली बार नौसेना दिवस समारोह राष्ट्रीय राजधानी के बाहर आयोजित किया जा रहा है भारत नौसेना की भूमिका के सम्मान में तथा 1971 के इंडो-पाक युद्ध के दौरान 'ऑपरेशन ट्राइडेंट' में नौसेना की उपलब्धियों को मनाने के लिए दिनांक 4 दिसंबर को नौसेना दिवस मनाता है। इस वर्ष, जब भारत अपनी स्वतंत्रता के 75 वर्षों के समारोहों की शुरुआत के साथ 'अमृत काल' में प्रवेश कर रहा है, भारतीय नौसेना रविवार दिनांक 04 दिसंबर, 2022 को विशाखापत्तनम में एक 'सैन्य अभियानगत प्रदर्शन' के माध्यम से भारत के युद्ध कौशल और क्षमता का प्रदर्शन करने के लिए तैयार है। भारत की माननीय राष्ट्रपति और सशस्त्र बलों की सर्वोच्च कमांडर, श्रीमती द्रौपदी मुर्मु सम्मानित अतिथि के रूप में आयोजन की साक्षी होंगी। नौसेना प्रमुख एडमिरल आर. हरि कुमार द्वारा आयोजित इस समारोह में केंद्र और राज्य सरकार के कई गणमान्य लोगों के भाग लेने की उम्मीद है । परंपरागत रूप से माननीय राष्ट्रपति और अन्य गणमान्य व्यक्तियों की उपस्थिति में नई दिल्ली में नौसेना दिवस समारोह आयोजित किया जाता है। इस साल पहली बार राष्ट्रीय राजधानी के बाहर नौसेना दिवस समारोह आयोजित किए जा रहे हैं। भारतीय नौसेना के जहाजों, पनडुब्बियों, विमान और पूर्वी, पश्चिमी तथा दक्षिणी नौसेना कमांड से विशेष बल भारतीय नौसेना की क्षमता एवं बहुमुखी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। यह कार्यक्रम एंकोरेज पर सूर्यास्त समारोह और जहाजों द्वारा रोशनी के साथ समाप्त हो जाएगा। नौसेना दिवस समारोह का उद्देश्य अधिक आउटरीच को बढ़ावा देना, हमारे नागरिकों के बीच सामुद्रिक जानकारी बढ़ाना एवं राष्ट्रीय सुरक्षा के प्रति नौसेना के योगदान पर प्रकाश डालना है।

Tags :

जरूरी खबरें