Wednesday 28th of October 2026

ब्रेकिंग

सामाजिक संगठन मेहरा समाज महासभा सोपेगा पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन

आचार्यों के प्रति समर्पण का पावन अनुष्ठान है: निर्यापक श्रमण मुनि श्री समतासागर महाराज

04 नकबजनी की घटनाओं का खुलासा, 02 आरोपी गिरफ्तार,

28 अक्टूबर 2026 को 11बजे से शाम 5 बजे तक कृषि उपज मंडी गाडरवारा के शेड पर होगा

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा राष्ट्र की एकता, अखंडता एवं संगठन शक्ति के जागरण के उद्देश्य से

: सिहोरा मंडी में गुड़ खरीदी हुआ प्रारंभ, गुड़ की अच्छी आवक से क्षेत्र में खुशी की लहर

Aditi News Team

Wed, Dec 11, 2024
रिपोर्टर सना खान  सिहोरा मंडी में गुड़ खरीदी हुआ प्रारंभ, गुड़ की अच्छी आवक से क्षेत्र में खुशी की लहर सीहोरा मंडी क्षेत्र के 100 गांव के किसान होंगे लाभान्वित सीहोरा।ठंड के बढ़ते असर के साथ ही क्षेत्र में गुड़ बनाने का कार्य जोर पकड़ने लगा है। खुलरी , सीहोरा क्षेत्र में देशी गुड़ की महक चारों ओर बिखर गई है। स्थानीय कृषि मंडी सीहोरा में साप्ताहिक मंगलबार को लगने वाले बाजार में स्वाद भरे गुड़ की अच्छी आवक शुरू हो गई है, जिससे स्थानीय व्यापारियों में खुशी देखी जा रही हैं साथ ही किसान भाईयों को भी अन्यत्र जगह दूर मंडी में अपना गुड़ बेचने नहीं जाना पड़ेगा इसी पहले बाजार से सिहोरा मंडी में भी अब गुड़ खरीदी शुरू होने के चलते हर सप्ताह गुड़ की आवक में वृद्धि देखने को मिलेगी। क्षेत्रवासियों की विशेष मांग है कि सिहोरा उपमंडी में गुड मंडी के साथ साथ अनाज विक्रय घोष का भी शुभारंभ हो ज्ञात हो कि विगत दिनों राव वीरेन्द्र सिंह ने भी इस ज्वलंत मुद्दे को स्थानीय विधायक श्री पटेल के समक्ष अपनी मांग उठाई थी आज सभी ने गुड मंडी शुभारंभ के साथ अपनी बात रखते हुए क्षेत्रीय जनों किसान बंधुओं ने क्षेत्रीय व्यापारियों द्वारा मंडी प्रबंधन को ज्ञापन सौंफा जाएगा आज मंडी में गुड रुपए 2700 से 3800 रूपए क्विंटल तक रहा इस दौरान चौ. सूर्यकान्त, ग्राम सरपंच प्रभात नगपुरिया, रीतेश पेठिया, सुनील जैन, हर्षित जैन, सौरभ शर्मा, के अलावा मंडी प्रबंधन के सद्स्य जनप्रतिनिधि गण,व्यापारी, पत्रकार,किसान बंधुओ सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

Tags :

जरूरी खबरें