Friday 10th of July 2026

ब्रेकिंग

किसान भाई वर्तमान में ग्रीष्मकालीन मूंग / उड़द की फसल काटकर समर्थन मूल्य पर विक्रय हेतु प्रतीक्षारत

चुराये हुये 7 दुपहिया वाहन जप्त

जनभागीदारी से जल संरक्षण की अनूठी मिसाल, भूजल स्तर को बढ़ाने में मिलेगा बड़ा लाभ

दो दिनों में 310 पौधों का रोपण, पर्यावरण संरक्षण की दिशा में सार्थक पहल

चोरी गये करीबन 03 लाख रूपये कीमती 13 ग्राम सोना,300 ग्राम चाँदी के जेवर हुए बरामद

: दिव्यांग बच्चों को मिले सहायक उपकरण, खिले चेहरे: विकासखंड स्तरीय शिविर में 51 को मिला लाभ

Aditi News Team

Tue, Jul 22, 2025
रिपोर्टर अनिल जैन  दिव्यांग बच्चों को मिले सहायक उपकरण, खिले चेहरे: विकासखंड स्तरीय शिविर में 51 को मिला लाभ सिहोरा।दिव्यांग बच्चों को सहायक उपकरण मिलने से उनके चेहरों पर खुशी की लहर दौड़ गई। विकासखंड स्तरीय चिकित्सीय मूल्यांकन एवं उपकरण वितरण शिविर का आयोजन शासकीय यशोदा बाई कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय खितौला बाजार में संकुल प्राचार्य जे.एल. खांडे और बीआरसी सिहोरा बृजेश श्रीवास्तव की गरिमामयी उपस्थिति में किया गया। एल्मिको टीम जबलपुर के चिकित्सकों - डॉ. सुभाष चंद्र, डॉ. विकास शुक्ला, डॉ. प्रिया वर्मा और डॉ. सौरभ शर्मा - द्वारा बच्चों का मूल्यांकन किया गया। शिविर में कुल 51 दिव्यांग बच्चों को ट्राई साइकिल, व्हीलचेयर, हियरिंग एड, सीपी चेयर, कैलीपर्स, स्मार्ट केन एवं टीएलएम किट जैसे सहायक उपकरणों का वितरण किया गया। इस अवसर पर बीआरसीसी बृजेश श्रीवास्तव और प्राचार्य जे.एल. खांडे ने दिव्यांग बच्चों के साथ आए उनके अभिभावकों से कहा कि इन उपकरणों की सहायता से दिव्यांग बच्चों की शिक्षा में अभिरुचि बढ़ेगी, जिससे शासन की मंशा पूरी होगी। कार्यक्रम को सफल बनाने में प्राचार्य जे.एल. खांडे, बीआरसी सिहोरा बृजेश श्रीवास्तव, बीएसी अश्वनी उपाध्याय, बीएसी राकेश मिश्रा, एपीसी तरुण राज दुबे,एमआरसी संजय सिंह, विष्णु कुमार पटेल, सीएसी संजीव गुप्ता, श्याम राव माण्डेलकर, जयप्रकाश तिवारी,अर्जुन गर्ग, के.एन. रैदास, भाग्यश्री पहारिया, योगेंद्र मिश्रा, मनीष श्रीवास्तव, राजभान पटेल, सजनी लोधी, मंजू दुबे, सरोज पटेल, अंजनी गौतम सहित अन्य शिक्षकों का महत्वपूर्ण सहयोग रहा।

Tags :

जरूरी खबरें