Wednesday 28th of October 2026

ब्रेकिंग

सामाजिक संगठन मेहरा समाज महासभा सोपेगा पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन

आचार्यों के प्रति समर्पण का पावन अनुष्ठान है: निर्यापक श्रमण मुनि श्री समतासागर महाराज

04 नकबजनी की घटनाओं का खुलासा, 02 आरोपी गिरफ्तार,

28 अक्टूबर 2026 को 11बजे से शाम 5 बजे तक कृषि उपज मंडी गाडरवारा के शेड पर होगा

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा राष्ट्र की एकता, अखंडता एवं संगठन शक्ति के जागरण के उद्देश्य से

: मंडीदीप में श्री हनुमान जन्मोत्सव पर निकली भव्य शोभायात्रा, दूसरे दिन हजारों युवाओं की उमड़ी भीड़ युवा भक्ति में लीन"

Aditi News Team

Tue, Apr 15, 2025
रिपोर्टर अंकित कुशवाहा  "मंडीदीप में श्री हनुमान जन्मोत्सव पर निकली भव्य शोभायात्रा, दूसरे दिन हजारों युवाओं की उमड़ी भीड़ युवा भक्ति में लीन" मंडीदीप। शहर में श्री हनुमान जन्मोत्सव के अवसर पर मंडीदीप नगर में 13 अप्रैल दिन रविवार को एक शोभा यात्रा का आयोजन किया गया। यह शोभायात्रा शिव विलास होटल से प्रारंभ होकर नगर के मुख्य मार्गों से होते हुए मंगल बाजार स्थित माता काली मंदिर पर सम्पन्न हुई। शोभा यात्रा में सबसे बड़ा आकर्षण 12 फीट ऊंची वीर बजरंग बली की प्रतिमा रही। शोभायात्रा के दौरान मार्गों पर जगह-जगह श्रद्धालुओं और सामाजिक संगठनों द्वारा भव्य स्वागत किया गया। इस पावन अवसर पर नगर का माहौल भक्तिमय और उत्साहपूर्ण बना रहा। शोभा यात्रा में सकल हिन्दू समाज ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और हजारों की संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। आयोजक रोहित सिंह राजपूत ने सकल हिन्दू समाज और प्रशासन का धन्यवाद आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम के सफल आयोजन लेकर रोहित सिंह मित्र मंडल ने विशेष तैयारी की थी। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर मंडीदीप थाना प्रभारी रंजीत सराठे कमान संभाले हुए थे नपा द्वारा शोभायात्रा से पहले बहुत ही शानदार व्यवस्था की गई। इस अवसर पर विश्वनाथ सिंह निखिल सिंह रजत सिंह राजपूत राहुल शर्मा रजत चौकसे मोहित बघेल गोलू चौधरी अतुल पटेल श्रीकांत बैरागी ऋतिक द्विवेदी शुभम नायक पवन मिश्रा अंकुश पटेल सहित शोभायात्रा में नगर के सामाजिक राजनीतिक पत्रकार बंधु सम्मिलित हुए और एसडीओपी शीला सुराणा, सतलापुर थाना प्रभारी विजय त्रिपाठी सहित दोनों थानों का पुलिस बल तैनात रहा, जिससे शोभायात्रा शांतिपूर्ण और सुव्यवस्थित रूप से सम्पन्न हुई।

Tags :

जरूरी खबरें