Thursday 29th of October 2026

ब्रेकिंग

सामाजिक संगठन मेहरा समाज महासभा सोपेगा पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन

आचार्यों के प्रति समर्पण का पावन अनुष्ठान है: निर्यापक श्रमण मुनि श्री समतासागर महाराज

04 नकबजनी की घटनाओं का खुलासा, 02 आरोपी गिरफ्तार,

28 अक्टूबर 2026 को 11बजे से शाम 5 बजे तक कृषि उपज मंडी गाडरवारा के शेड पर होगा

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा राष्ट्र की एकता, अखंडता एवं संगठन शक्ति के जागरण के उद्देश्य से

: बड़े बाबा की नगरी कुण्डलपुर में 22 मार्च को आचार्य श्री समयसागर जी महाराज ससंघ का मंगल पदार्पण,आचार्य संघ की होगी भव्य मंगल अगवानी

Aditi News Team

Fri, Mar 21, 2025
रिपोर्टर जय कुमार जैन  बड़े बाबा की नगरी कुण्डलपुर में 22 मार्च को आचार्य श्री समयसागर जी महाराज ससंघ का मंगल पदार्पण,आचार्य संघ की होगी भव्य मंगल अगवानी कुंडलपुर दमोह । सुप्रसिद्ध सिद्धक्षेत्र कुण्डलपुर में महा समाधि धारक संत शिरोमणि आचार्य श्री विद्यासागर जी महाराज के परम प्रभावक शिष्य विद्या शिरोमणि प.पू.आचार्य श्री समय सागर जी महाराज ससंघ का मंगल पदार्पण 22 मार्च को दोपहर 4:00 होने जा रहा है। इस अवसर पर आचार्य संघ की भव्य अगवानी हेतु भारतवर्ष श्रावक श्रेष्ठी जन, बुंदेलखंड के श्रावकगण, समस्त दमोह जिला समाज, कुंडलपुर क्षेत्र कमेटी, बड़ी संख्या में महिला मंडल ,पाठशाला परिवार ,टीकमगढ़ दिव्य घोष ,गंजबासौदा दिव्य घोष, मुड़िया बैंड पार्टी, सर्वोदय बालिका लेझिम पार्टी हटा, कुंडलपुर पटेरा हटा दमोह पथरिया आदि दिव्यघोष, हाथी ,घोड़ा, ध्वजवाहक ध्वजपताका लेकर युवा वर्ग, कलश लेकर महिला मंडल , ब्रह्मचारी भैया दीदी जी, हथकरघा, पूर्णायु के भैया, श्वेत वस्त्रधारी पुरुष वर्ग, कुंडलपुर, कुम्हारी, पटेरा , हटा ,दमोह, पथरिया, अभाना, नोहटा, जबेरा ,तेंदूखेड़ा तेजगढ़ ,बटियागढ़, बांदकपुर, गैसाबाद, मडियादो, सादपुर ,रजपुरा ,बरौदा आदि समाज सम्मिलित रहेगी। अगवानी प्रभारी पदमचंद खलीवाले मंत्री कुंडलपुर ने बताया कोटा ग्राम से ही आचार्य संघ की अगवानी प्रारंभ होगी। कुंडलपुर से 3 किलोमीटर पहले ही कटनी रोड पर सभी मंडल अगवानी करेंगे। कुंडलपुर क्षेत्र कमेटी ने श्रद्धालु भक्तों से कुंडलपुर पधारकर भव्य अगवानी के साक्षीबनकर पुण्यार्जन करने का अनुरोध किया है।

Tags :

जरूरी खबरें