Thursday 29th of October 2026

ब्रेकिंग

सामाजिक संगठन मेहरा समाज महासभा सोपेगा पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन

आचार्यों के प्रति समर्पण का पावन अनुष्ठान है: निर्यापक श्रमण मुनि श्री समतासागर महाराज

04 नकबजनी की घटनाओं का खुलासा, 02 आरोपी गिरफ्तार,

28 अक्टूबर 2026 को 11बजे से शाम 5 बजे तक कृषि उपज मंडी गाडरवारा के शेड पर होगा

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा राष्ट्र की एकता, अखंडता एवं संगठन शक्ति के जागरण के उद्देश्य से

: बरमान नरसिंहपुर कार्यालय वन परिक्षेत्र अधिकारी ने राष्ट्रीय पक्षी तीन मोरो का शिकार कर खाने वाले चार आरोपियों को गिरफ्तार किया

Aditi News Team

Thu, Jun 12, 2025
रिपोर्टर भागीरथ तिवारी  कार्यालय वन परिक्षेत्र अधिकारी, बरमान, जिला नरसिंहपुर पता-फारेस्ट रेंज आफिस, बरमान, जिला नरसिंहपुर ने  राष्ट्रीय पक्षी तीन मोरो का शिकार कर खाने के दौरान चार आरोपियों को पकड़कर वन अपराध प्रकरण क्रमांक 33506/13 दिनांक 11.06.2025 में संलिप्त आरोपियों की गिरफ्तारी की l  नरसिंहपुर बरमान परिक्षेत्र अंतर्गत रहली परिसर में वन्यप्राणी (मोर) के शिकार का वन अपराध प्रकरण कमांक 33596/13 दिनांक 11.06.2025 को कायम किया गया है जिसमें कमशः आरोपी (1) इंप्रेस आत्मज सददे पारधी, उम्र 46 वर्ष, ग्राम आंवरिया, पो० बिलेहरा, तह० तेंदूखेड़ा, जि० नरसिंहपुर (2) रोहित आत्मज शिवदयाल ठाकुर, उम्र 17 वर्ष, ग्राम अमथनु, पो० बम्हनी, तह० करेली, जि० नरसिंहपुर (3) रामनरेश आत्मज पंचम सिंह ठाकुर, उम्र 42 वर्ष, ग्राम बम्होरी घाट, पो० करहया, तह० जैशी नगर, जि० सागर (4) शिवदयाल आत्मज बावू लाल ठाकुर, उम्र 45 वर्ष, ग्राम अमथानू, पो० बम्हनी, तह० करेली, जि० नरसिंहपुर को वन अपराध में गिरफ्तार किया गया है एवं उक्त आरोपियों को माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है जिसकी सूचना आपकी ओर सादर संप्रेषित है। विदित होवे कि संरक्षित वन्य प्राणी राष्ट्रीय पक्षी मोर और काले हिरण के साथ साथ नौरादेही अंभ्यरण में लगातार शिकार की घटनाएं सामने आती रहती थीं जिस पर मानद पशु कल्याण प्रतिनिधि भागीरथ तिवारी , लगातार बोर्ड और जी सी सी आई ओर पेटा के साथ साथ प्रसिद्ध पशु प्रेमी पूर्व केंद्रीय मंत्री पीपल फॉर एनिमल्स की राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं प्रदेश अध्यक्ष स्वाति गौरव को लगातार पत्र लिखते हुए शिकार रोकने की मांग करते रहे l ओर इस क्षेत्र को संरक्षित करने की मांग करते रहते हैं l

Tags :

जरूरी खबरें