Thursday 29th of October 2026

ब्रेकिंग

सामाजिक संगठन मेहरा समाज महासभा सोपेगा पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन

आचार्यों के प्रति समर्पण का पावन अनुष्ठान है: निर्यापक श्रमण मुनि श्री समतासागर महाराज

04 नकबजनी की घटनाओं का खुलासा, 02 आरोपी गिरफ्तार,

28 अक्टूबर 2026 को 11बजे से शाम 5 बजे तक कृषि उपज मंडी गाडरवारा के शेड पर होगा

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा राष्ट्र की एकता, अखंडता एवं संगठन शक्ति के जागरण के उद्देश्य से

: गाडरवारा,ताज कृपा दरबार में नवरात्रि पर भजन - भक्तों का आयोजन

Aditi News Team

Fri, Oct 11, 2024
ताज कृपा दरबार में नवरात्रि पर भजन - भक्तों का आयोजन गाडरवारा ।सर्व धर्म समभाव की भावना से ओतप्रोत स्थली ताज कृपा दरबार में प्रतिवर्ष अनुसार नवरात्रि के पावन पर्व की अष्टमी पर भजन - भक्तों के साथ ग्यारह किलो का कढाव प्रसादी अर्पित की गई । कार्यक्रम के प्रथम चरण में दरबार से समीप स्थित कतिया दादा के महाकाली मंदिर में प्रसाद फूल अर्पित की जाती है । उल्लेखनीय है कि दरबार के संस्थापक मकसूद अहमद नासिर मास्टर साहब के व्दारा स्थापित परम्परा के अनुसार वर्तमान प्रधान मुखिया प्रभाकर रावजी डहाके अध्यक्ष श्री ताज दरबार बाकी नागपुर के मार्गदर्शन में नवरात्रि के दौरान दरबार में नीम के वृक्ष के सम्मुख नौ दिनों तक दीपदान, प्रसाद, फूल माला से पूजा अर्चना की जाती है । कार्यक्रमों को सफल बनाने के लिए दरबारी सुरेन्द्र सोनी, टनटू दादा प्रधान अर्चक, हेमन्त परचानी, विमलेश प्रजापति, रामकृष्ण सराठे, मुलायम केवट, अखिलेश चौरसिया, महेश नेमा, अशोक मोलासरिया रूपेश परचानी और गिराम ढुरसरू की भजन मंडली के सभी सदस्यों का भावपूर्ण सहयोग रहा  ।

Tags :

जरूरी खबरें