Wednesday 28th of October 2026

ब्रेकिंग

सामाजिक संगठन मेहरा समाज महासभा सोपेगा पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन

आचार्यों के प्रति समर्पण का पावन अनुष्ठान है: निर्यापक श्रमण मुनि श्री समतासागर महाराज

04 नकबजनी की घटनाओं का खुलासा, 02 आरोपी गिरफ्तार,

28 अक्टूबर 2026 को 11बजे से शाम 5 बजे तक कृषि उपज मंडी गाडरवारा के शेड पर होगा

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा राष्ट्र की एकता, अखंडता एवं संगठन शक्ति के जागरण के उद्देश्य से

: Bhopal स्वतंत्रता दिवस मुख्य समारोह की तैयारियाँ समय से पूर्ण करें - संभागायुक्त कियावत

Aditi News Team

Mon, Jul 26, 2021

भोपाल। स्वतंत्रता दिवस मुख्य समारोह के लिए सभी विभाग कोविड-19 के लिए जारी गाइड लाइन के मुताबिक उन्हें सौंपे गये कार्य समय से पूर्ण कर लें, ताकि अंतिम समय में किसी प्रकार के परिवर्तन अथवा संशोधन की आवश्यकता शेष नही रहे । संभागायुक्त श्री कवीन्द्र कियावत ने स्वतंत्रता दिवस 15 अगस्त के मुख्य समारोह संबंधी तैयारियों का लाल परेड मैदान स्थित मोतीलाल नेहरू स्टेडियम का स्थल निरीक्षण किया और इससे जुड़े अधिकारियों की बैठक भी ली।
   बैठक में उन्होंने कहा कि मौजूदा परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए कोविड-19 से बचाव के सभी एहतियात बरतें और उक्त अनुसार बैठक व्यवस्था आदि सुनिश्चित कराएं । इस अवसर पर एडीजीपी श्री ए सांई मनोहर,  कलेक्टर श्री अविनाश लवानिया, डी आई जी श्री इरशाद वली, आयुक्त नगर निगम सहित सभी विभागों के अधिकारी उपस्थित थे। उल्लेखनीय है कि परेड और मार्च पास्ट की रिहर्सल 23 जुलाई से ही प्रारंभ कर दी गई है।
  संभागायुक्त श्री कियावत ने कहा कि राष्ट्रीय पर्व स्वतंत्रता दिवस पूरी गरिमा और हर्षोल्लास के साथ मनाया जायेगा। कार्यक्रम में उपस्थित होने वाले अतिथियों आदि की बैठक व्यवस्था सोशल डिस्टेंसिंग के आधार पर की जाये, ताकि किसी को भी असुविधा न  हो। इस दौरान नगर निगम और लोक निर्माण विभाग को आपसी समन्वय कर बारिश के दृष्टिगत भी बेहतर व्यवस्था करने के निर्देश दिए। निरीक्षण एवं बैठक में राजस्व, लोक निर्माण, जनसम्पर्क, नगर निगम, वि.स.बल एवं पुलिस, विद्युत आदि विभागों के अधिकारी मौजूद थे। 

Tags :

जरूरी खबरें