Sunday 6th of September 2026

ब्रेकिंग

सिवनी पुलिस की 24 घंटे में बड़ी सफलता - नेशनल हाईवे 44 पर हुई 1 करोड़ से अधिक की डकैती का खुलासा

इमारत गिरने से DU के छात्र मलबे में फंसे हुए NDRF की टीम मौके पर पहुंची रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटी

परिस्थितियां नहीं, उनके सामने हमारी मानसिक स्थिति ही असली चुनौती

कार्यालय के बाहर पुलिस ने की नाकेबंदी

11 मरीजों का इलाज जारी, कलेक्टर-एसपी जांच में जुटे,सागर ज़िले के बंडा की घटना

: भोपाल " भाजपा का यह कैसा सुशासन या कुशासन" की थीम पर भाजपा के विरुद्ध प्रदेश भर में विरोध प्रदर्शन 

Aditi News Team

Wed, Dec 25, 2024
भोपाल " भाजपा का यह कैसा सुशासन या कुशासन" की थीम पर भाजपा के विरुद्ध प्रदेश भर में विरोध प्रदर्शन  "बाबा साहेब का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तान" के नारे के साथ शाह से इस्तीफे की मांग  भोपाल ,मध्यप्रदेश। भाजपा 25 दिसंबर को लोकप्रिय एवं सर्वमान्य नेता अटल बिहारी वाजपेयी के जन्मदिन के अवसर पर सुशासन दिवस मनाती है और गुड गवर्नन्स की बात करती है लेकिन जो सपना वाजपेयी जी ने देखा था उनकी ही पार्टी वर्तमान में सत्ता के नशे में मदहोश होकर चकनाचूर कर रही है और भारत देश के साथ ही मध्यप्रदेश में भी कही से नहीं लगता की प्रदेश में सुशासन व्यापत है। आज इस अवसर पर पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी जी को याद करते हुए उनके सपनों को याद करते हुए आम आदमी पार्टी ने वर्तमान में काबिज डबल इंजन की मोदी यादव सरकार से लोकप्रिय नेता अटल बिहारी वाजपेयी के नाम से "भाजपा का यह कैसा सुशासन या कुशासन" की थीम पर प्रदेश के वर्तमान हालत के ऊपर सवाल कर जवाब मांगे है। सभी जिलो में आप साथियो द्वारा विरोध प्रदर्शन के समय एक बड़ा फ्लैक्स लेकर जंगी विरोध प्रदर्शन किया गया जिसमे सवालो के माध्यम से उल्लेखित था की प्रदेश में लोकप्रिय नेता वाजपेयी के सुशासन के नाम से "भाजपा का यह कैसा सुशासन या कुशासन " जहा प्रदेश में रोज लाड़लियों , महिलाओ के साथ हो रहे दुष्कर्म ?आदिवासियों ,दलितों के साथ हो रहे अत्याचार ? सत्ता पक्ष के विधायक गुंडों से त्रस्त होकर हो रहे दंडवत ? सरकारी अस्पतालों में डॉक्टर ,दवाई ,विश्वस्तरीय सुविधाएं नहीं ?बंद हो रहे सरकारी स्कूल ? वादे एयर एम्बुलेंस के और मरीजों को 108 भी उपलब्ध नहीं ? हर नागरिक पर रूपये 50000 का सरकारी कर्जा ? हत्या, डकैती, चोरी जैसे अपराधों में हो रही प्रतिदिन बढ़ोतरी ? सिंहस्थ की जमीन में हो रही हेराफेरी ? लाखो शिक्षित युवाओं को रोजगार नहीं ? हो रहा जल जीवन मिशन , नर्सिंग , पोषण आहार , परीक्षा घोटाला ? लाखो रिक्त सरकारी पदों पर भर्ती नहीं ? सरकारी कार्यालयों में बिना भ्रष्टाचार के काम नहीं ? नागरिको को फ्री और सस्ती बिजली उपलब्ध नहीं ? खुलेआम बिक रहा नशा ? ईडी की तानाशाही से कारोबारी कर रहे आत्महत्या ? भाजपा के नेताओं के खौफ से सरकारी कर्मचारी कर रहे आत्महत्या ? उच्च राजनीतिक एवं प्रशासनिक संरक्षण में हो रही जंगलों की अवैध कटाई ? उच्च राजनीतिक एवं प्रशासनिक संरक्षण के चलते परिवहन विभाग के कर्मचारी उगल रहे सोना, चांदी , करोड़ो की सम्पति ,करोड़ो का नकद ? साथ ही आप साथीगण "बाबा साहेब का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तान " के पोस्टर लिए केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के खिलाफ नारे लगाकर उनके माफ़ी मांगने और त्यागपत्र की मांग कर रहे थे। आम आदमी पार्टी की प्रदेश अध्यक्ष रानी अग्रवाल ने कहा की आज प्रदेश व्यापी आंदोलन के तहत सम्पूर्ण प्रदेश में भाजपा के कुशासन के खिलाफ जिला स्तर पर मुख्य चौराहो पर विरोध प्रदर्शन कर भजपा की डबल इंजन की मोदी यादव सरकार से सवाल कर जवाब मांगे गए है। अगर समय रहते उक्त बिंदुओं पर डबल इंजन की मोदी यादव सरकार द्वारा सकारात्मक कार्यवाही नहीं की गई तो आम आदमी पार्टी अग्र आंदोलन के लिए बाध्य होंगी। देश के गृहमंत्री अमित शाह द्वारा बाबा साहेब पर जो अशोभनीय टिप्पणी की गई है वह सहन करने योग्य नहीं है और समस्त देश प्रेमी नागरिको के आत्मसम्मान को आहत करती है ऐसी स्थिति में गृहमंत्री अमित शाह को तुरंत अपने पद से इस्तीफा दे देना चाहिए की मांग के साथ विरोध प्रदर्शन कर माननीय राष्ट्रपति महोदय को भी उनकी बर्खास्तगी की मांग का सभी जिलों से पत्र प्रेषित किया गया।  

Tags :

जरूरी खबरें