Saturday 4th of July 2026

ब्रेकिंग

कलेक्टर श्रीमती रजनी सिंह ने विभिन्न ग्रामों में किया पौधरोपण एवं विकास कार्यों का निरीक्षण

इस अवसर पर संस्था प्रबंधक फादर जॉनसन,प्राचार्य फादर केल्विन, एडमिनिस्ट्रेटर फादर जिओ, फादर पॉल, उपस्थित रहे

महिलाओं ने चप्पलों से पीटा, पुलिस को करना पड़ा हस्तक्षेप

नरसिंहपुर जिले में नोटिस जारी, नगरीय निकायवार चेतावनी बोर्ड लगाए गए

करेली। कृषि उपज मंडी समिति करेली के सभा कक्ष में आयोजित गरिमामय समारोह में सेवानिवृत्त कर्मचारी

: समय सीमा में धान की मिलिंग पूरी करें राइस मिलर्स की बैठक में कलेक्‍टर ने दिये निर्देश

Aditi News Team

Tue, Nov 5, 2024
समय सीमा में धान की मिलिंग पूरी करें राइस मिलर्स की बैठक में कलेक्‍टर ने दिये निर्देश कलेक्टर श्री दीपक सक्सेना ‌ने राइस मिलर्स को तय समय सीमा के भीतर धान की मिलिंग का कार्य पूरा करने के निर्देश दिये है। श्री सक्‍सेना आज मंगलवार को कलेक्‍ट्रेट सभाकक्ष में राइस मिलर्स की बैठक को संबोधित कर रहे थे। बैठक में डिप्टी कलेक्टर एवं प्रभारी जिला आपूर्ति नियंत्रक, जबलपुर कुलदीप पाराशर, सहायक आपूर्ति अधिकारी संजय खरे, जिला प्रबंधक नागरिक आपूर्ति निगम दिलीप किरार तथा राइस मिलर्स उपस्थित रहे। राइस मिलर्स द्वारा भुगतान में आ रही कठिनाईयों की जानकारी दिये जाने पर कलेक्‍टर ने बैठक के दौरान ही उच्च अधिकारियों से चर्चा की तथा जल्‍दी ही उनकी इस कठिनाई का निराकरण किये जाने का आश्‍वासन राइस मिलर्स को दिया। श्री सक्‍सेना ने मार्कफेड एवं वेयर हाउसिंग कॉपंरिशन के अधिकारियों को वास्तविक रूप से मिलिंग हेतु शेष धान की मात्रा की जानकारी प्रस्तुत करने के निर्देश भी बैठक में दिये।

Tags :

जरूरी खबरें