Wednesday 28th of October 2026

ब्रेकिंग

सामाजिक संगठन मेहरा समाज महासभा सोपेगा पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन

आचार्यों के प्रति समर्पण का पावन अनुष्ठान है: निर्यापक श्रमण मुनि श्री समतासागर महाराज

04 नकबजनी की घटनाओं का खुलासा, 02 आरोपी गिरफ्तार,

28 अक्टूबर 2026 को 11बजे से शाम 5 बजे तक कृषि उपज मंडी गाडरवारा के शेड पर होगा

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा राष्ट्र की एकता, अखंडता एवं संगठन शक्ति के जागरण के उद्देश्य से

: गाडरवारा,सरकारी संपत्ति को ड्राइवर समझ रहे अपने घर का माल जिम्मेदार अधिकारी ही उड़ा रहे परिवहन विभाग के नियमों की खुलेआम धज्जियां 

Aditi News Team

Sun, Sep 7, 2025
रिपोर्टर रजनीश कौरव कौड़ियां  सरकारी संपत्ति को ड्राइवर समझ रहे अपने घर का माल https://youtu.be/fgbPeYnVbh8?si=nMvyxdn_qTmSTbT1 जिम्मेदार अधिकारी ही उड़ा रहे परिवहन विभाग के नियमों की खुलेआम धज्जियां  नरसिंहपुर जिले की तहसील गाडरवारा और ग्राम पंचायत कौड़ियां की गलियों में हूटर सायरन बजाते घूम रही यह गाड़ी जिसके माथे पर मध्य प्रदेश शासन लिखा हुआ है, कांच पर श्री शिवाय नमस्तुभ्यम और बड़ी सी लाल प्लेट जिस पर तहसीलदार एवं कार्य पालिक मजिस्ट्रेट लिखा हुआ है। गाड़ी का नंबर MP 04 ZE 8683 है जो मध्य प्रदेश के भोपाल परिवहन विभाग से रजिस्टर्ड है। जिम्मेदार पद के अधिकारी की गाड़ी में काले कांच और अधिकारी की गैर मौजूदगी में ड्राइवर साहब सायरन और हूटर बजाकर ग्रामीण क्षेत्रों में अपना डर और अधिकारी की गाड़ी का रोब जमा रहे हैं। पूरा घटनाक्रम पत्रकारों के कमरो में कैद हो गया जिसकी सूचना अनुविभागीय अधिकारी राजस्व गाडरवारा को दी गई है। आखिर बात यह समझ नहीं आती कि भारत के संविधान को दो भागों में क्यों विभाजित किया जाता है नेता और अधिकारियों के लिए नो नियम नो चालान और गरीब जनता छोटी सी गलती पर चालानों और नियमों की शिकार....

Tags :

जरूरी खबरें