Thursday 29th of October 2026

ब्रेकिंग

सामाजिक संगठन मेहरा समाज महासभा सोपेगा पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन

आचार्यों के प्रति समर्पण का पावन अनुष्ठान है: निर्यापक श्रमण मुनि श्री समतासागर महाराज

04 नकबजनी की घटनाओं का खुलासा, 02 आरोपी गिरफ्तार,

28 अक्टूबर 2026 को 11बजे से शाम 5 बजे तक कृषि उपज मंडी गाडरवारा के शेड पर होगा

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा राष्ट्र की एकता, अखंडता एवं संगठन शक्ति के जागरण के उद्देश्य से

: छिंदवाड़ा,जिले में यूरिया कालाबाजारी पर लगातार की जा रही कार्यवाही इस वर्ष 05 एफआईआर दर्ज, 23 लाइसेंस निरस्त और 37 किए गए निलंबित

Aditi News Team

Fri, Jul 25, 2025
रिपोर्टर शिवजी चोरिया  छिंदवाड़ा,जिले में यूरिया कालाबाजारी पर लगातार की जा रही कार्यवाही इस वर्ष 05 एफआईआर दर्ज, 23 लाइसेंस निरस्त और 37 किए गए निलंबित   कलेक्टर श्री शीलेन्द्र सिंह के निर्देशानुसार जिले में यूरिया उर्वरक की कालाबाजारी और अवैध भंडारण पर कड़ी कार्रवाई की जा रही है। हाल ही में जिले के लावाघोघरी थाना अन्तर्गत मैनीखापा क्षेत्र के विकास कृषि केंद्र के संचालक श्री विकास सूर्यवंशी के विरुद्ध एफआईआर दर्ज की गई है। उन पर आरोप है कि उन्होंने निर्धारित दर से अधिक मूल्य पर यूरिया का विक्रय किया। उप संचालक कृषि श्री जितेन्द्र कुमार सिंह ने बताया कि इस वर्ष अब तक जिले में यूरिया से संबंधित अवैध गतिविधियों पर 5 एफआईआर दर्ज की गई हैं। इसके अतिरिक्त 23 विक्रेताओं के लाइसेंस निरस्त किए गए हैं और 37 लाइसेंस निलंबित किए जा चुके हैं। जिले के सभी निजी विक्रेताओं के यहां कृषि विभाग के विस्तार अधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई है, ताकि उनका विक्रय पूरी तरह निगरानी में हो। प्रशासन ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि यदि कोई भी विक्रेता निर्धारित दर से अधिक मूल्य वसूलता पाया गया या किसी अन्य उर्वरक की टैगिंग करता मिला, तो उसके विरुद्ध तत्काल कठोर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। जिला प्रशासन ने किसानों से अपील की है कि वे अधिक मूल्य वसूली या अनियमितता की सूचना तुरंत संबंधित अधिकारियों या नियंत्रण कक्ष को दें ताकि आवश्यक कार्रवाई की जा सके।

Tags :

जरूरी खबरें