Wednesday 28th of October 2026

ब्रेकिंग

सामाजिक संगठन मेहरा समाज महासभा सोपेगा पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन

आचार्यों के प्रति समर्पण का पावन अनुष्ठान है: निर्यापक श्रमण मुनि श्री समतासागर महाराज

04 नकबजनी की घटनाओं का खुलासा, 02 आरोपी गिरफ्तार,

28 अक्टूबर 2026 को 11बजे से शाम 5 बजे तक कृषि उपज मंडी गाडरवारा के शेड पर होगा

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा राष्ट्र की एकता, अखंडता एवं संगठन शक्ति के जागरण के उद्देश्य से

: सिद्धक्षेत्र कुण्डलपुर मे पर्वराज दशलक्षण महापर्व पर श्रद्धालु भक्त ले रहे धर्म लाभ

Aditi News Team

Tue, Sep 2, 2025
सिद्धक्षेत्र कुण्डलपुर मे पर्वराज दशलक्षण महापर्व पर श्रद्धालु भक्त ले रहे धर्म लाभ कुण्डलपुर।सुप्रसिद्ध सिद्धक्षेत्र कुण्डलपुर में महान् संत आचार्य श्री विद्यासागर जी महाराज के प्रभावक शिष्य विद्यानिधि आचार्य श्री समयसागर जी महाराज के मंगल आशीर्वाद से पर्वराज दशलक्षण महापर्व पर विविध धार्मिक आयोजनों के साथ दशलक्षण महापर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है। इस अवसर पर पर्वत पर स्थित पूज्य बड़े बाबा मंदिर में प्रातः भक्तामर महामंडल विधान, पूज्य बड़े बाबा का अभिषेक, शांतिधारा, रिद्धिकलश, पूजन, विधान हो रहा है। विद्याभवन में प्रातः अभिषेक पूजन , दोपहर में कुण्डलपुर जैन समाज के श्रावक परिवारों द्वारा प्रतिदिन अलग-अलग विधान का आयोजन भक्ति भावपूर्वक किया जा रहा है। उत्तम सत्य धर्म के पांचवें दिवस प्रथम अभिषेक, शांतिधारा रिद्धिकलश करने का सौभाग्य शैलेंद्र लालू भाई हार्दिक नरेंद्र जैन जबलपुर, सिंघई उदय चंद्र रतनचंद आयुष जैन कुण्डलपुर ,संभव शरद जैन जबलपुर ,रोहित आरव समर्थ सिंघई टीकमगढ़ ,कृष्णकुमार अशोक जैन केवलारी, जिनेंद्र मुकेश संजय शिवपुरी ,सुरेश मिथलेश रमेश जैन दिल्ली के साथ श्रद्धालु भक्तों ने प्राप्त किया। दोपहर में विद्याभवन में विधान पुन्यार्जक परिवार राकेश जैन , वीरेन्द्र जैन बड़कुल, सिंघई उदय चंद्र जैन कुण्डलपुर के साथ श्रद्धालु भक्तों ने सहभागिता दर्ज की। विधान ब्रह्मचारी मनोज भैया दमोह ,अनिल पुजारी जी कुंडलपुर के द्वारा कराया जा रहा है। छटवें दिवस उत्तम संयम के दिन प्रथम अभिषेक, शांतिधारा, रिद्धिकलश आदि का सौभाग्य बालासाहेब सुकुमार मिले शिटोल कोल्हापुर नीरज जैन राजश्री परिवार बाड़ी बरेली, अंशुल निर्मलकुमार जैन भोपाल ,संयम जैन सुबोध कुमार जैन मेरठ, संभव स्वाति किरण शरद जैन परिवार जबलपुर के साथ श्रद्धालु भक्तों ने अभिषेक में भाग लिया। दोपहर में विद्या भवन में विधान पुन्यार्जक परिवार हेमचंद जैन नन्ना प्रकाशचंद जैन पुजारी कुण्डलपुर के साथ श्रद्धालु भक्तों ने विधान में भाग लिया।सायंंकाल में आरती पुण्यार्जक परिवार के द्वारा एवं प्रवचन ब्रह्मचारिणी हेमा दीदी कर्नाटक द्वारा दस धर्म पर हो रहे हैं। बड़े बाबा मंदिर में सायंकाल भक्तामर दीप अर्चना एवं पूज्य बड़े बाबा की संगीतमय महाआरती हो रही है। सांस्कृतिक कार्यक्रमों की श्रृंखला मैं धर्म कटोरा प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें हर्षित प्राशु सेजल चुनचुन ममता हर्षिता रोली रानी कृति ज्योति रूचि अर्पित वंदना जैन विजयी रहे।

Tags :

जरूरी खबरें