Saturday 11th of July 2026

ब्रेकिंग

पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री सम्पत उपाध्याय (भा.पु.से.) को दिनांक 10-7-26 को विश्वसनीय मुखबिर से सूचना प्राप्त

सभी जोन, रेंज एवं जिलों के वरिष्‍ठ पुलिस अधिकारियों को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से दिए विस्तृत दिशा-निर्देश

मुख्यमंत्री डॉ. यादव का प्रदेश स्तरीय अतिथि विद्वान सम्मेलन में हुआ अभिनंदन

मंत्री उदय प्रताप सिंह रोगी कल्याण समिति की बैठक में होंगे शामिल एवं विभिन्न स्थानों पर करेंगे दौरा

सीड बॉल्स और पौधरोपण के माध्यम से मंत्री श्री प्रहलाद सिंह पटेल ने दिया जनभागीदारी का संदेश

: दिगंबर जैन समाज का दसलक्षण महापर्व द्वितीय दिन सभी जैन मंदिर हुए धार्मिक अनुष्ठान प्रारंभ

Aditi News Team

Fri, Aug 29, 2025
दिगंबर जैन समाज का दसलक्षण महापर्व द्वितीय दिन सभी जैन मंदिर हुए धार्मिक अनुष्ठान प्रारंभ दिगंबर जैन समाज का दसलक्षण महापर्व द्वितीय दिन पूजा अभिषेक शांति धारा प्रारंभ हुआ शांतिधारा श्री संतोष , सपन ,संदीप जैन कोमल चंद्र चक्रेश जैन , सादपुर वाले परिवार को शांति धारा करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ । समाज के युवा संदीप जैन ने बताया नगर में चारों जैन मंदिर में पूजन विधान आदि की क्रियाएं संपन्न हो रही है भक्त पूजा अर्चना के साथ धार्मिक की आराधना की भक्ति बातें भगवान की मंगलमय आरती में भक्ति में झूम उठे , साथ ही अभिषेक के उपरांत भैया जी के मंगल प्रवचन हुए  । जैन त्यौहार दसलक्षण पर्व दस धर्म 10 दिन का होता है प्रथम दिन उत्तम क्षमा धर्म विषय पर भैया जी द्वारा कहा प्रथम दिन उत्तम क्षमा का होता है यदि हम धर्म के रास्ते पर चलेंगे तो धर्म मिलेगा और पाप के रास्ते पर ही बढ़ते रहे तो पाप ही मिलेगा। धर्म तिराता है और पाप डुबाता है। धर्म पापमलपुंज को धोकर हमें पवित्र बना देता है।धर्म हमारे जीवन का आधार है प्रवचन श्री श्री 1008 पार्श्वनाथ दिगम्बर जैन बड़ा मंदिर जी मैं संपन्न हो रहे हैं जिसमें हटा सकल जैन समाज बड़ी संख्या में शामिल होकर धर्म लाभ अर्जित कर रही है दसलक्षण पर्व के दौरान सुबह पंडित प्रवीण शास्त्री (सोनू भैया) संगीत पार्टी उनके सहयोग द्वारा संगीतमय पूजन विधान अभिषेक की क्रियाएं संपन्न हो रही है और सांगानेर से कमलेश भैया के द्वारा प्रवचन एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा।

Tags :

जरूरी खबरें