Monday 7th of September 2026

ब्रेकिंग

राष्ट्रीय स्तर पर शानदार प्रदर्शन कर क्षेत्र का नाम रोशन किया

3 हजार शिक्षक-शिक्षिकाओं का हुआ सम्मान

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में क्षेत्रीय विधायक एवंस्कूल शिक्षा एवं परिवहन मंत्री राव उदय प्रताप सिंह पहुंचे

बीएमसी में मरीजों का जाना हाल-चाल; दिए त्वरित व बेहतर इलाज के कड़े निर्देश

जप्त गांजे की अनुमानित कीमत लगभग ₹1.10 लाख है। • आरोपी के विरूद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत किया गया प्रकरण पंजीवद्ध

: जिला स्तरीय पर्यटन क्विज प्रतियोगिता एक अगस्त को होगी आयोजित,पंजीयन 18 जुलाई तक कर सकते हैं ऑनलाइन

Aditi News Team

Mon, Jun 16, 2025
जिला स्तरीय पर्यटन क्विज प्रतियोगिता एक अगस्त को होगी आयोजित,पंजीयन 18 जुलाई तक कर सकते हैं ऑनलाइन नरसिंहपुर, 16 जून 2025. जिले की शासकीय एवं अशासकीय विद्यालयों में अध्ययनरत कक्षा 9 वीं से कक्षा 12 वीं तक के विद्यार्थियों के लिए राज्य शासन के पर्यटन विभाग द्वारा मप्र पर्यटन बोर्ड के माध्यम से विगत वर्षों की भांति इस वर्ष 2025 में पर्यटन क्विज प्रतियोगिता का आयोजन जिला स्तर पर एक अगस्त 2025 को किया जायेगा। इस प्रतियोगिता में जिले के सभी शासकीय व अशासकीय विद्यालयों के छात्र- छात्राओं द्वारा तीन सदस्यीय एक टीम के रूप में प्रतियोगिता में सहभागिता की जायेगी। प्रतियोगिता में सहभागिता सुनिश्चित करने के लिए बोर्ड द्वारा प्रदत्त निर्धारित प्रारूप एवं प्रक्रिया के अनुसार पर्यटन क्विज 2025 के लिए प्रतिभागी टीम- विद्यालयों का पंजीयन का कार्य 25 जून से 18 जुलाई 2025 तक किया जायेगा। यह पंजीयन टूरिज्म बोर्ड की वेबसाइट www.tourism.mp.gov.in/ के माध्यम से ऑनलाइन करना अनिवार्य है। इस संबंध में सम्पूर्ण विवरण क्विज नियमावली 2025 में अंकित किया गया है। जिला पंचायत सीईओ श्री दलीप कुमार ने जिला शिक्षा अधिकारी नरसिंहपुर को राज्य शासन के पर्यटन विभाग द्वारा दिये गये निर्देशों के अनुरूप आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने के लिए कहा है।

Tags :

जरूरी खबरें