Wednesday 28th of October 2026

ब्रेकिंग

सामाजिक संगठन मेहरा समाज महासभा सोपेगा पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन

आचार्यों के प्रति समर्पण का पावन अनुष्ठान है: निर्यापक श्रमण मुनि श्री समतासागर महाराज

04 नकबजनी की घटनाओं का खुलासा, 02 आरोपी गिरफ्तार,

28 अक्टूबर 2026 को 11बजे से शाम 5 बजे तक कृषि उपज मंडी गाडरवारा के शेड पर होगा

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा राष्ट्र की एकता, अखंडता एवं संगठन शक्ति के जागरण के उद्देश्य से

: करेली में पूर्व राज्य मंत्री जालम सिंह पटेल ने पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ किया।

Aditi News Team

Sun, Dec 8, 2024
भागीरथ तिवारी करेली  राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान के अंतर्गत रविवार सुबह स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र करेली में पूर्व राज्य मंत्री जालम सिंह पटेल ने पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ किया। श्री पटेल ने उपस्थित 0 से 5 वर्ष के बच्चों को पोलियो की दवा पिलाई। श्री पटेल ने कहा कि सभी नागरिक गण 0 से 5 वर्ष के बच्चों को अनिवार्य रूप से पोलियो की दवा पिलाकर पोलियो मुक्त भारत के संकल्प में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करें। इस अवसर पर पार्षद हेमंत मेहरा, पुरुषोत्तम चौरसिया, सहित सीएचसी स्टाफ से डॉ.आदित्य नेमा, सुपरवाइजर भागचंद कौरव, ए एन एम मोहिनी श्रीवास्तव, रीना अग्रवाल, यशोदा ठाकुर, रुचि नेमा, आशा कार्यकर्ता सुमन यादव, अंगद अरसे,पंकज गुप्ता सब्बीर खान सहित समस्त स्टॉफ उपस्थित रहा।

Tags :

जरूरी खबरें