Wednesday 10th of June 2026

ब्रेकिंग

नरसिंहपुर सुआतला थाना क्षेत्र के ग्राम केरपानी में बीती देर रात दो नकाबपोश बदमाशों द्वारा एक वाहन पर तोड़फोड़ करने पर

विकास के नाम पर जनता के पैसों को कैसे ठिकाने लगाया जा रहा

ग्राम पंचायत बोदरी तहसील गाडरवारा जिला नरसिंहपुर का मामला जहां दबंगों ने की तानाशाही से ग्रामीण परेशान,

कलेक्टर ने हितग्राहियों को शासन की योजनाओं से लाभांवित करने और स्थानीय समस्याओं का निराकरण करने के निर्देश दिए

पूर्ण एकल नल-जल योजनाओं को ग्राम पंचायतों को हस्तांतरित किया जाएं- कलेक्टर श्रीमती रजनी सिंह

: गाडरवारा,समर्पण श्रद्धा और त्याग की प्रतिमूर्ति बना रायपुर (चीचली)का शासकीय उच्चतर माध्यमिकविद्यालय

Aditi News Team

Sat, Aug 9, 2025
अदिति न्यूज सतीश लमानिया समर्पण श्रद्धा और त्याग की प्रतिमूर्ति बना रायपुर (चीचली)का शासकीय उच्चतर माध्यमिकविद्यालय  गाडरवारा। क्षेत्र के ग्राम रायपुर के शास उच्च माध्य विद्यालय में प्राचार्य गजेंद्र कौरव की निष्ठा, समर्पण त्याग तथा तन,मन,धन से विद्यालय में अपनी संपूर्ण ताकत को झोंककर प्रत्येक दिवस तथा अवकाश अवधि सहित असीमित समयावधि से विद्यालय में श्रमदान, जन सहयोग, जनभागीदारी और समर्पण से अभी तक अनेकानेक कार्य विगत वर्षों में पूर्ण कराए गए है। जिनके प्रत्यक्ष प्रमाण विद्यालय में दृष्टिगोचर है इसी कड़ी में विगत 4 दिवसों से निरंतर लेंटर कार्य संचालित रखकर विद्यार्थियों को उत्तम साफ स्वच्छ स्थल प्रदान करने की दिशा में बड़े बड़े 4 कंक्रीट (RCC ) बेस लेंटर का कार्य संपन्न कराया। जिनमें विद्यार्थियों के बैठने ,वाहनों हेतु अत्यंत सुरक्षित और पूर्णत: सीमेंटेड स्थल तथा पालकों के बैठने हेतु वृहद स्तरीय सीमेंटेड चबूतरों का निर्माण कराया गया। जिसमें लगभग 4800 वर्ग फुट क्षेत्रफल को कवर कर निर्माण कार्य कराया गया। इतना विशाल कार्य किसी अन्य एजेंसी से 10 लाख में संभव होता जिसे जन सहयोग और समर्पण से श्री कौरव के प्रति लोगों के विश्वास और कार्य व्यवहार के आधार पर भक्तिभाव से श्रृंखलाबद्ध तरीके से जुड़कर संस्था के विकास हेतु निरंतर सहयोग प्रदान किया गया । जिसके परिणामस्वरूप विद्यालय का वर्तमान स्वरूप आज नैसर्गिक ,प्राकृतिक ,स्वच्छता,अनुशासन ,शिक्षा के स्तर के रूप में जिले में उदाहरण के रूप में प्रस्तुत किया जाने लगा है। जिसका अवलोकन जिले के समस्त जनप्रतिनिधि गण , कलेक्टर महोदय, जिला सत्र न्यायाधीश, अधिकारीगण,संत महात्मा विद्वानों , समाजसेवी और अनेकानेक कैरियर मार्गदर्शकों सहित विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले लोगों द्वारा किया जा चुका है। निर्मित वृहद कंक्रीट कार्य के माध्यम से परिसर को छात्रोपयोगी बनाने में विशेष रूप से आर्थिक सहयोग में विभिन्न ग्राम पंचायतों के सरपंच महानुभावों का भी विशिष्ट सहयोग प्राप्त हुआ जिसमें सरपंच संघ अध्यक्ष राजेश ममार खमरिया,सरपंच सतीश कौरव नरसरा,सरपंच प्रतिनिधि अरविंद कौरव चाँदनखेड़ा, सरपंच पवन कौरव हीरापुर,सरपंच राजेश मेहरा चोरबरहटा, समाजसेवी मनोज कौरव गांधीटोला, सक्रिय सहयोगी आशीष कौरव रायपुर,सहित श्रमदान में नन्हें भैया तिवारी , भाईजी ममार रायपुर , दियालाल पाली रायपुर ,वेदांश कौरव चांदखेड़ा,नारायण धानक (सहयोगी) सहित विभिन्न विद्यार्थियों की सक्रिय सहभागिता और विशिष्ट उपस्थिति रही।।

Tags :

जरूरी खबरें