Wednesday 28th of October 2026

ब्रेकिंग

सामाजिक संगठन मेहरा समाज महासभा सोपेगा पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन

आचार्यों के प्रति समर्पण का पावन अनुष्ठान है: निर्यापक श्रमण मुनि श्री समतासागर महाराज

04 नकबजनी की घटनाओं का खुलासा, 02 आरोपी गिरफ्तार,

28 अक्टूबर 2026 को 11बजे से शाम 5 बजे तक कृषि उपज मंडी गाडरवारा के शेड पर होगा

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा राष्ट्र की एकता, अखंडता एवं संगठन शक्ति के जागरण के उद्देश्य से

: गाडरवारा,शिक्षा मंत्री ने यूसीमास ग्लोटच अकादमी के बच्चों को किया सम्मानित

Aditi News Team

Sun, Jul 13, 2025
शिक्षा मंत्री ने यूसीमास ग्लोटच अकादमी के बच्चों को किया सम्मानित गाडरवारा नगर अपनी विशिष्ट खूबियों से विभिन्न क्षेत्रों में सदैव नव कीर्तिमान रचता आया है।ऐसे ही अनोखी मानसिक गणना अपनी गति सटीकता के साथ अंकों के अनोखे जादूगर बच्चों को शिक्षा एवं परिवहन विभाग कैबिनेट मंत्री श्री राव उदय प्रताप सिंह जी द्वारा नगर के प्रथम नागरिक श्री शिवाकांत मिश्रा एस डी एम कलावती व्याबरे मंडल अध्यक्ष चंद्रकांत शर्मा राव संदीप जी सुरेश श्रीवास्तव जी आनंद दुबे एवं अनेक गणमान्य नागरिकों के मध्य अबेकस एवं मानसिक गणना आधारित दुनिया की अनोखी शिक्षा पद्धति यूसीमास की जिले की अग्रणी संस्था ग्लोटच अकादमी जो वर्ष 2008 से ऊर्जा नगरी गाडरवारा में संचालित है के प्रतिभावान विजेता बच्चों को पुरस्कार प्रदान किए गए। ।संस्था के संचालक नवीन सोनाली चौबे ने सभी को अपना आभार जताते हुए बताया कि सन 2008 से निरंतर नगर के परिश्रमी बच्चे और लगन शील पालकों के अनवरत सहयोग से इस संस्था ने यूसीमास की राज्य स्तरीय,राष्ट्रीय स्तर पर एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अनेक पुरस्कार प्रतिवर्ष जीते हैं।साथ ही अभी तक सैकड़ों बच्चे यूसीमास कोर्स की स्नातक उपाधि प्राप्त कर अपने अपने क्षेत्र में अपनी विशिष्ट प्रतिभा का लोहा मनवा चुके हैं।वर्ष 2018 में अहमदाबाद में आयोजित प्रतियोगिता में संस्था के द्वारा 5 बच्चों को सर्वोच्च रिकॉर्ड गिनीज बुक में भी दर्ज कराया है एवं वर्ष 2020 में ऑन लाइन प्रतियोगिता में नगर के 22 बच्चों ने ब्रिटेन की वर्ल्ड रिकॉर्ड बुक में भी अपनी विशिष्ट प्रतिभा का प्रदर्शन किया है। पुरस्कार प्राप्त बच्चे दिव्यांश लोधी दिव्या राव दिव्यांशु राव, प्रणवी माटोल्या, राजनंदनी अरेले, संजीव पटेल,आर्या तिवारी, अक्ष सोनी, अलीशा अग्रवाल, देव प्रवीण मोकलकर ,दिव्या लोधी, दिव्यांश लोधी ,प्रबल तिवारी, प्रयान तिवारी, राघव दुबे, वैष्णवी कौरव , आरव माने, आरुषि माने, दिवाकर जाटव, हंसिका साहू, लक्ष्य परचानी,संस्कार ढ़िमोले,डेविड राजपुरोहित, एरोन रियान कुमार, अग्रिमा मलैया ,हार्दिक पलौड़ हयान गंगवानी, हितार्थ पलौड़,कौस्तुभ साहू, कुशाग्र शर्मा,शौर्य गुप्ता, तनिष्क अग्रवाल, युग कठल, अवनी चौरसिया, आभास पाराशर, मोइज उल इस्लाम, जैनम लुनावत कार्तिक साहू, मितिशा लुनावत, अवनीश साहू ,हर्षिता जाटव ,मोहित पटेल, शिवांश कौरव श्रेयांश आरसे,आरव खरे,अथर्व खरे। 5 से 13 वर्ष के इन बच्चों ने अंक गणितीय प्रश्नों के उत्तर बिना कैलकुलेटर या गैजेट के केवल देखकर या सुनकर त्वरित सही उत्तर दिए।बच्चों के इस आश्चर्यजनक प्रदर्शन को देखकर सभी चकित हुए एवं करतल ध्वनि के साथ बच्चों का उत्साह वर्द्धन किया।

Tags :

जरूरी खबरें