Thursday 2nd of July 2026

ब्रेकिंग

जुआ फड़ पर पुलिस की कार्यवाही में ₹72,070 नगद, 07 चार पहिया एवं 04 दो पहिया वाहन जप्त किए गए

छिन्दवाड़ा जिला से ऐसा दृश्य सामने आया है, जिसे देखकर हर किसी की आंखे नम हो गई.

"नरसिंहपुर पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार, डीएनए जांच से खुलेगा सच।"

भारतीय किसान यूनियन संघ ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

राजस्व प्रकरणों के समयबद्ध निराकरण के दिए निर्देश

: गाडरवारा,शाला प्रवेश उत्सव हो यादगार

Aditi News Team

Fri, Jun 14, 2024
शाला प्रवेश उत्सव हो यादगार गाडरवारा। विगत दिवस जनपद पंचायत चीचली के सभा कक्ष में विकासखंड चीचली अंतर्गत सभी आठ जन शिक्षा केंद्रों में संचालित प्राथमिक, माध्यमिक,एकीकृत हाई एवं हायर सेकेंडरी विद्यालयों के प्रधानपाठकों, प्राचार्यों की बैठक सह प्रशिक्षण का आयोजन दो चरणों मे किया गया। इस बैठक को संबोधित करते हुए विकासखंड शिक्षा अधिकारी नीलम मरावी एवं प्राचार्य ए के रघुवंशी द्वारा नवीन सत्र में शाला प्रवेश उत्सव अंतर्गत तीन दिवसीय कार्यक्रम की रूपरेखा को विस्तृत रूप से बताया। उनके द्वारा 18, 19 एवं 20 जून में विद्यालय स्तर पर विभिन्न गतिविधियों को समय सारणी अनुसार संचालित करने, एमपी ट्रास पोर्टल पर छात्रवृत्ति, नवीन प्रवेश अंतर्गत विभिन्न दिशा निर्देश दिए। विकासखंड स्त्रोत समन्वयक डी के पटेल एवं विकासखंड अकादमिक समन्वयक अरुण दुबे द्वारा शाला प्रवेश उत्सव अंतर्गत विद्यालयों के साथ-सफाई, निशुल्क पुस्तक वितरण कार्यक्रम, पुस्तक वितरण एप पर प्रविष्टि, छात्र-छात्राओं की मैपिंग, विद्यालयों के संचालन, नामांकन, छात्रों को कक्षा उन्नत संबंधी विस्तृत दिशा निर्देश दिए। एमआईएस कोऑर्डिनेटर दीपक श्रीवास्तव एवं जनशिक्षक अजय नामदेव द्वारा पीएम पोषण आहार अंतर्गत किए जाने वाले आईव्हीआरएस दैनिक एवं मासिक मैसेज संबंधित विस्तृत प्रशिक्षण प्रदान किया गया। राष्ट्रीय उपलब्धि सर्वेक्षण के विकासखंड के सहायक प्रभारी सत्यम ताम्रकार द्वारा आगामी नवंबर माह में आयोजित होने वाले राष्ट्रीय उपलब्धि सर्वेक्षण के संबंध में प्रारंभिक कार्यवाही, लर्निंग आउटकम, कार्ययोजना पर चर्चा की गई। विकासखंड के नवभारत साक्षरता प्रभारी लेखराम गौतम द्वारा उल्लास नवभारत साक्षरता कार्यक्रम अंतर्गत होने वाले सर्वे, आगामी सितंबर माह में असाक्षरों की परीक्षा तथा अभिलेख संधारण की चर्चा की गई। इस बैठक में समस्त जनशिक्षकों सहित शिक्षक शिक्षिकाओं ने अपनी उपस्थिति दी। यह प्रशिक्षण जिला शिक्षा अधिकारी नरसिंहपुर के मार्गदर्शन एवं जिला परियोजना संबंधित नरसिंहपुर के निर्देशन में संपन्न हुआ।

Tags :

जरूरी खबरें