Wednesday 8th of July 2026

ब्रेकिंग

गौसेवकों और पुलिस की सक्रियता के चलते वाहन जप्त, हुई एफआईआर की कार्यवाही

एन सी सी क्रेडिट और शिक्षकों ने मिलकर दिया सामूहिक सामाजिक सेवा भाव का संदेश

साइबर जागरुकता अभियान safe click 2.0 आयोजित किया गया

सुनी 160 आवेदकों की समस्यायें

जवाहर नवोदय विद्यालय बोहानी में आगामी शैक्षणिक सत्र 2027-28 के लिए कक्षा 6 वीं में प्रवेश के लिए 80 सीटों के लिए ऑनलाइन

: गाडरवारा,शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक शाला गाडरवारा में तेजस्वी कार्यक्रम का भव्य आयोजन जिले में सर्वाधिक सीड मनी प्राप्त करने वाला विद्यालय बना

Aditi News Team

Mon, Apr 28, 2025
शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक शाला गाडरवारा में तेजस्वी कार्यक्रम का भव्य आयोजन जिले में सर्वाधिक सीड मनी प्राप्त करने वाला विद्यालय बना गाडरवारा।शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक शाला गाडरवारा में तेजस्वी कार्यक्रम के अंतर्गत नवाचार मेले का भव्य आयोजन किया गया, जिसमें विद्यार्थियों ने विभिन्न प्रोजेक्ट प्रस्तुत किए। समारोह के मुख्य अतिथि नगरपालिका अध्यक्ष पंडित शिवाकांत मिश्रा एवं विशिष्ट अतिथि पार्षद श्री सुरेंद्र गूजर थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य सुशील शर्मा ने की। समारोह का शुभारंभ माँ सरस्वती के वंदन से हुआ। प्राचार्य सुशील शर्मा ने स्वागत भाषण में विद्यालय की उपलब्धियों और तेजस्वी कार्यक्रम के महत्व को रेखांकित करते हुए सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया। तेजस्वी प्रभारी पवन सोनी ने कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि किस प्रकार तेजस्वी कार्यक्रम विद्यार्थियों में नेतृत्व, नवाचार और उद्यमशीलता के गुण विकसित कर रहा है। इस अवसर पर विद्यालय को जिले में सर्वाधिक सीड मनी प्राप्त करने का गौरव प्राप्त हुआ। प्रति विद्यार्थी दो हजार रुपये की राशि सीधे विद्यार्थियों के खातों में अंतरित की गई, जिससे छात्राओं में उत्साह और आत्मविश्वास का संचार हुआ। मुख्य अतिथि पंडित शिवाकांत मिश्रा ने अपने उद्बोधन में विद्यार्थियों को निरंतर प्रयासरत रहने, बड़े सपने देखने और उन्हें साकार करने की प्रेरणा दी। उन्होंने कहा कि गाडरवारा की बेटियाँ आज हर क्षेत्र में उत्कृष्टता स्थापित कर रही हैं, और तेजस्वी कार्यक्रम उनके सपनों को नई उड़ान देगा। विशिष्ट अतिथि श्री सुरेंद्र गूजर ने अपने उद्बोधन में विद्यार्थियों से आह्वान किया कि वे नवाचार और सृजनशीलता को जीवन का हिस्सा बनाएं और अपने प्रयासों से समाज का नाम रोशन करें। जिला तेजस्वी नोडल प्रभारी श्री अनुराग गर्ग ने भविष्य में तेजस्वी कार्यक्रम के तहत संचालित होने वाली नई गतिविधियों की जानकारी दी और विद्यार्थियों को विभिन्न आगामी अवसरों के लिए तैयार रहने का आह्वान किया।ज्ञातव्य हो कि तेजस्वी कार्यक्रम स्कूल शिक्षा विभाग एवं उद्यम लर्निंग फाउंडेशन के सहयोग से चलाया जा रहा है जिसके अन्तर्गत शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय 36 टीमों ने अपने बिजनेस आइडिया की प्रदर्शनी लगाई, यह कार्यक्रम विद्यार्थियों में उद्यमशीलता की मानसिकता एवं इक्कीसवीं सदी के कौशल को विकसित करने के उद्देश्य से चलाया जा रहा है इस कार्यक्रम में विभिन्न अतिथि उपस्थित जिसमें विद्यार्थियों ने न। केवल अपने कौशल का प्रदर्शन किया किस प्रकार एक छोटे से आइडिया को एक स्वरोजगार परक प्रोडक्ट के रूप में बदला जा सकता है। इस कौशल का भी प्रदर्शन किया।ये कार्यक्रम बच्चों में आत्मविश्वास, अवसरों को पहचानना, यह उनका हल ढूंढना, एक छोटे से विचार को स्वरोजगार के रूप में देखने की क्षमता को विकसित कर रहा है। कार्यक्रम का संचालन डॉ. मंजुला शर्मा ने सुंदर और प्रभावी ढंग से किया तथा आभार प्रदर्शन विद्यालय की वरिष्ठ शिक्षिका अल्पना नाहर ने किया। समारोह में विकास खंड शिक्षा अधिकारी श्री प्रतुल इन्दुरख्या विशेष रूप से उपस्थित रहे। विद्यालय का समस्त स्टाफ इस अवसर पर सक्रिय सहयोग में उपस्थित रहा। कार्यक्रम ने सभी के बीच नवाचार और प्रेरणा की एक नई ऊर्जा का संचार किया।

Tags :

जरूरी खबरें