Tuesday 8th of September 2026

ब्रेकिंग

दो दिन में दूसरी बड़ी कार्रवाई, 500 पेटी शराब बरामद

पढ़ाई से वंचित छात्रा ने राष्ट्रपति महोदया को रजिस्टर्ड डाक से आवेदन भेजकर इच्छा मृत्यु की लगाई गुहार

सांसद एवं विधायक ने मधुवन (मोतिया तालाब) बोहानी में लगाया पौधा

प्रतिबंधित प्लास्टिक के उपयोग पर,4 हजार 350 रुपये का जुर्माना वसूला

बरमान घाट पर मां नर्मदा के प्रति आस्था और श्रद्धा का भव्य आयोजन किया गया

: गाडरवारा,दादा गुरु महाराज की नर्मदा पैदल परिक्रमा यात्रा का हुआ आगमन 

Aditi News Team

Mon, Mar 3, 2025
दादा गुरु महाराज की नर्मदा पैदल परिक्रमा यात्रा का हुआ आगमन  गाडरवारा । श्री श्री निराहारी अवधूत दादा गुरु महाराज नर्मदा मिशन को लेकर पैदल परिक्रमा पर है सोमवार को गाडरवारा नगर में शाम को महाराज जी का आगमन हुआ । गुरुजी की पैदल यात्रा महा काल चौराहे ,चुंगी नाका , बस स्टेंड ,पुरानी गल्ला मंडी , सराफा रोड ,झंडा चौक , शिवालय चौक ,शक्ति चौक,महावीर भवन ,पानी की टंकी , पलोटन गंज होते हुए राजवंश होटल स्टेशन पहुची । दादा गुरु की आगवानी करने सैकड़ो नर्मदा भक्त शक्कर नदी पुल पहुँचे ओर पुष्प वर्षा कर उनका स्वागत किया । नर्मदा पैदल परिक्रमा यात्रा में नगर की धर्म प्रेमी जनता , जनप्रतिनिधि, नर्मदा भक्त बड़ी संख्या में शामिल रहे । पूरे नगर में जगह-जगह नागरिकों ने दादा गुरु महाराज का पुष्प वर्षा कर स्वागत करते हुए आशीर्वाद लिया । दादा गुरु महाराज शक्ति धाम मंदिर परिसर में आयोजित शतचंडी महायज्ञ देवी पुराण कथा कार्यक्रम में शामिल हुए । शक्ति धाम परिवार द्वारा भव्य स्वागत किया गया । इसके पश्चात दादा गुरु महाराज की नर्मदा परिक्रमा पदयात्रा होटल राजवंश पहुंची वहा पर दादा गुरु महाराज के आशीष वचनों का श्रवण कर मां नर्मदा के भक्तों ने आशीर्वाद लिया ।

Tags :

जरूरी खबरें