Thursday 29th of October 2026

ब्रेकिंग

सामाजिक संगठन मेहरा समाज महासभा सोपेगा पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन

आचार्यों के प्रति समर्पण का पावन अनुष्ठान है: निर्यापक श्रमण मुनि श्री समतासागर महाराज

04 नकबजनी की घटनाओं का खुलासा, 02 आरोपी गिरफ्तार,

28 अक्टूबर 2026 को 11बजे से शाम 5 बजे तक कृषि उपज मंडी गाडरवारा के शेड पर होगा

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा राष्ट्र की एकता, अखंडता एवं संगठन शक्ति के जागरण के उद्देश्य से

: गाडरवारा,रोजगार उन्मुखीकरण प्रशिक्षण संपन्न

Aditi News Team

Fri, May 24, 2024
रोजगार उन्मुखीकरण प्रशिक्षण संपन्न (गाडरवारा) विगत दिवस शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय चीचली के व्यावसायिक शिक्षा के अंतर्गत आईटी, आईटीईएस विषय के छात्र-छात्राओं ने बीस दिवसीय रोजगार उन्मुखीकरण प्रशिक्षण (ओजीटी) अंतर्गत अभिषेक एमपी ऑनलाइन चीचली में भ्रमण किया। इस प्रशिक्षण में एमपी ऑनलाइन के संचालक अभिषेक बाथरे द्वारा प्रशिक्षण के दौरान छात्र-छात्राओं को एमपी ऑनलाइन से संबंधित विभिन्न कार्य जैसे ऑनलाइन फॉर्म भरना, इंटरनेट के माध्यम से आधार कार्ड डाउनलोड करना, लेमिनेशन करना, फोटोकॉपी, प्रिंट , बिजली बिल का भुगतान, आई कार्ड बनाना, पासपोर्ट साइज की फोटो निर्माण एवम ऑनलाइन से संबंधित अनेक कार्यों का प्रशिक्षण प्रदान किया । यह बीस दिवसीय प्रशिक्षण में उत्कृष्ट विद्यालय चीचली के व्यावसायिक प्रशिक्षक सरफराज मोहम्मद एवम दिनेश गर्ग के मार्गदर्शन में सम्पन्न हुआ। इस रोजगार उन्मुखीकरण में विद्यालय के प्रभारी प्राचार्य भारत ताम्रकार तथा माध्यमिक शिक्षक सत्यम ताम्रकार, विनीत नामदेव का सहयोग प्राप्त हुआ ।

Tags :

जरूरी खबरें