Wednesday 28th of October 2026

ब्रेकिंग

सामाजिक संगठन मेहरा समाज महासभा सोपेगा पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन

आचार्यों के प्रति समर्पण का पावन अनुष्ठान है: निर्यापक श्रमण मुनि श्री समतासागर महाराज

04 नकबजनी की घटनाओं का खुलासा, 02 आरोपी गिरफ्तार,

28 अक्टूबर 2026 को 11बजे से शाम 5 बजे तक कृषि उपज मंडी गाडरवारा के शेड पर होगा

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा राष्ट्र की एकता, अखंडता एवं संगठन शक्ति के जागरण के उद्देश्य से

: गाडरवारा,राज्य शिक्षक संघ ने किया नवनिर्वाचित सांसद का स्वागत 

Aditi News Team

Sat, Jun 15, 2024
राज्य शिक्षक संघ ने किया नवनिर्वाचित सांसद का स्वागत  गाडरवारा । गत दिवस ग्राम कामती मार्ग स्थित एक निजी ट्रेक्टर शो रूम पर राज्य शिक्षक संघ के तत्वाधान में अनेक क्षेत्रीय शिक्षकों ने क्षेत्र के नवनिर्वाचित सांसद दर्शन सिंह चौधरी का पुष्प माला पहनाकर स्वागत किया। विदित हो कि श्री चौधरी राज्य शिक्षक संघ की स्थापना से ही इससे जुड़े रहे हैं। इस अवसर पर शिक्षकों के स्वागत उपरांत सांसद श्री चौधरी ने कहा कि शिक्षकों से प्रारंभ से ही जुड़ा रहा हूँ उनकी मांगों की जानकारी मुझे है जल्द ही शिक्षा व्यवस्था में सुधार एवं शिक्षक संवर्ग की लंबित मांगों की पूर्ति के लिए प्रयास किये जायेंगे। उन्होंने स्वागत हेतु सभी के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया। इस अवसर पर पूर्व सेवानिवृत प्राचार्य राजेश बरसैयां, संघ के प्रांतीय कोषाध्यक्ष नगेन्द्र त्रिपाठी, प्राचार्य विनय शंकर शर्मा, वीरेंद्र राजपूत, बीआरसी संदीप स्थापक, महेश अधरुज, मनीष शंकर तिवारी, विजेंद्र कौरव,वंशीलाल अहिरवार , सिराज अहमद सिद्दिकी, बीएसी योगेन्द्र झारिया, लक्ष्मीकांत कौरव ,महेश दास बैरागी, शैलेंद्र यादव, दौलत सिंह पटेल ,अजय शर्मा ,सुरेंद्र पटेल, विपिन पिपरोनिया,मलखान मेहरा, कमल बचकैंया,के के राजौरिया, राकेश सोनी अभय ओझा, सुनील कुमार पटेल, रजनीश कौरव, श्रीमती मंजुला शर्मा, शकुंतला माझी, निर्मला पाराशर, संयोगिता शिवहरे, ,के के दुबे, प्रशांत राय, बलदेव खंगार ,सुनील पिपरोनिया,संजय अवस्थी ,शील मेहरा ,नेतराम कौरव, राजेश बरसैंया, राजू ठाकुर, तुलसीकांत श्रीवास्तव, आनंद पिपरोनिया, रामावतार पटैल, राघवेंद्र चौधरी, राजू ठाकुर सहित अनेक शिक्षक साथी उपस्थित रहे।

Tags :

जरूरी खबरें