Wednesday 28th of October 2026

ब्रेकिंग

सामाजिक संगठन मेहरा समाज महासभा सोपेगा पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन

आचार्यों के प्रति समर्पण का पावन अनुष्ठान है: निर्यापक श्रमण मुनि श्री समतासागर महाराज

04 नकबजनी की घटनाओं का खुलासा, 02 आरोपी गिरफ्तार,

28 अक्टूबर 2026 को 11बजे से शाम 5 बजे तक कृषि उपज मंडी गाडरवारा के शेड पर होगा

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा राष्ट्र की एकता, अखंडता एवं संगठन शक्ति के जागरण के उद्देश्य से

: गाडरवारा,उल्लास नवभारत साक्षरता प्रशिक्षण आयोजित 

Aditi News Team

Tue, Jul 2, 2024
उल्लास नवभारत साक्षरता प्रशिक्षण आयोजित  गाडरवारा। विगत दिवस विकासखंड चीचली के जनपद शिक्षा केंद्र में उल्लास नवभारत साक्षरता कार्यक्रम संबंधित प्रशिक्षण आयोजित किया गया। इस प्रशिक्षण को संबोधित करते हुए विकासखंड स्त्रोत समन्वयक डी के पटैल द्वारा उल्लास नवभारत साक्षरता कार्यक्रम के संबंध में असाक्षरों के सर्वे, सामाजिक चेतना करने के संचालन इत्यादि संबंध में विस्तृत दिशा निर्देश दिए। उल्लास नवभारत साक्षरता कार्यक्रम के विकासखंड समन्वयक लेखराम गौतम तथा साईखेड़ा के साक्षरता समन्वयक पवन राजोरिया द्वारा पावर पॉइंट प्रेजेंटेशन के माध्यम से नवभारत साक्षरता कार्यक्रम अंतर्गत प्रशिक्षण प्रदान किया। उनके द्वारा कार्यक्रम की प्रस्तावना, साक्षरता दर, कार्यक्रम का लक्ष्य, क्रियान्वयन, सामाजिक चेतना केंद्रों के संचालन, उनकी मॉनिटरिंग, पठन पाठन सामग्री का उपयोग, बुनियादी साक्षरता मूल्यांकन परीक्षा तथा अन्य विभागों से प्राप्त होने वाले सहयोग पर विस्तृत प्रशिक्षण दिया गया। इस प्रशिक्षण में बीएसी अरुण दुबे, सत्यम ताम्रकार, एमआईएस कोऑर्डिनेटर दीपक श्रीवास्तव, अभिषेक पाराशर, अजय नामदेव, संजय सोनी, हेमंत पटेल, हरिओम स्थापक, प्रमोद साहू सहित सभी संकुल प्राचार्य, जन शिक्षा केंद्रों के साक्षरता सहसमन्वयक, प्रत्येक जन शिक्षा केंद्र से दो दो नोडल प्रधानपाठकों ने अपने सहभागिता दी। यह प्रशिक्षण जिला परियोजना समन्वयक नरसिंहपुर के मार्गदर्शन तथा निर्देशन में संपन्न हुआ।

Tags :

जरूरी खबरें