Thursday 29th of October 2026

ब्रेकिंग

सामाजिक संगठन मेहरा समाज महासभा सोपेगा पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन

आचार्यों के प्रति समर्पण का पावन अनुष्ठान है: निर्यापक श्रमण मुनि श्री समतासागर महाराज

04 नकबजनी की घटनाओं का खुलासा, 02 आरोपी गिरफ्तार,

28 अक्टूबर 2026 को 11बजे से शाम 5 बजे तक कृषि उपज मंडी गाडरवारा के शेड पर होगा

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा राष्ट्र की एकता, अखंडता एवं संगठन शक्ति के जागरण के उद्देश्य से

: गोसलपुर पुलिस की कार्यवाही, 2 शातिर वाहन चोर गिरफ्तार,चुरायी हुई 6 मोटर सायकिलें कीमती 3 लाख रूपये की जप्त,

Aditi News Team

Mon, Aug 11, 2025
गोसलपुर पुलिस की कार्यवाही, 2 शातिर वाहन चोर गिरफ्तार,चुरायी हुई 6 मोटर सायकिलें कीमती 3 लाख रूपये की जप्त, *नाम पता गिरफ्तार आरोपी-*   1- मोहित असाटी पिता मुन्नालाल असाटी उम्र 30 साल निवासी बुढागर थाना गोसलपुर 2- राज चौधरी पिता मुन्नालाल चौधरी उम्र 19 साल निवासी कुशनेर थाना पनागर   पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री सम्पत उपाध्याय (भा.पु.से.) द्वारा जिले में पदस्थ समस्त राजपत्रित अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों को लूट, झपटमारी, नकबजनी, वाहन चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने हेतु जेल से रिहा हुये सम्पत्ति सम्बंधी अपराधियों एवं पूर्व में पकडे गए संपत्ति संबंधी अपराधियों से सघन पूछताछ एवं उनकी गुजर बसर की जांच तथा घटित हुई चोरी एवं नकबजनी में आरोपियों की पतासाजी करते हुए चोरी गए मशरूका की बरामदगी हेतु आदेशित किया गया है।   आदेश के परिपालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण एवं एसडीओपी सिहोरा श्री आदित्य सिंघारिया (भा.पु.से.) के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी गोसलपुर श्री राजेन्द्र सिंह मर्सकोले के नेतृत्व में थाना गोसलपुर की टीम द्वारा 2 शातिर वाहन चोरों को गिरफ्तार कर चुराये हुये 6 दुपहिया वाहन कीमती 3 लाख रूपये के जप्त किये गये है।   *घटना विवरण-* थाना गोसलपुर में दिनॉक 8-8-25 को अमित कुमार काछी उम्र 35 वर्ष निवासी हृदय नगर ने रिपोर्ट दर्ज करायी कि वह पैट्रोलपंप पर काम करता है। दिनॉक 4-8-25 को लाल पैट्रोल पंप पर मोटर सायकिल ड्रीम योगा क्रमांक एमपी 20 एनआर 6784 को खडी कर उज्जैन चला गया था जहॉ से दिनॉक 8-8-25 को वापस आया तो देखा कि पेट्रोलपंप पर खडी उसकी ड्रीम योगा मोटर सायकिल गायब थी। उसने तलाश किया जो नहीं मिली। कोई अज्ञात चोर पैट्रोलपंप पर खडी उसकी ड्रीम योगा मोटर सायकिल चुरा ले गया है। रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 379/25 धारा 303(4) बीएनएस का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। दौरान तलाश पतासाजी के सीसीटीव्ही फुटेज खंगाले गये मिले फुटेज के आधार पर चिन्हित करते हुये 1- मोहित असाटी पिता मुन्नालाल असाटी उम्र 30 साल निवासी बुढागर थाना गोसलपुर एवं 2-राज चौधरी पिता मुन्नालाल चौधरी उम्र 19 साल निवासी कुशनेर थाना पनागर को अभिरक्षा में लेकर पूछताछ करने पर दोनों ने मिलकर पैट्रोल पंप पर खडी मोटर सायकिल एमपी 20 एनआर 6784 को चोरी करना स्वीकार करते हुये और 5 मोटर सायकिलें बुढागर, सहजपुर, भेडाघाट क्षेत्र से चुराकर गोसलपुर स्थित एक बंद खदान के पास झाडियों में छिपाकर रखना बताया। आरोपियों से मोटर सायकिल एमपी 20 एनआर 6784 तथा आरोपियों की निशादेही पर विभिन्न थाना क्षेत्रों से चुराई हुयी अन्य 5 मोटर सायकिलें जप्त करते हुये। आरोपियो को उपरोक्त प्रकरण में विधिवत गिरफ्तार कर चुराई हुई अन्य मोटर सायकिल के वाहन मालिकों के सम्बंध मे पतासाजी की जा रही है। *उल्लेखनीय भूमिका* - शातिर वाहन चोरों को गिरफ्तार कर चुराये हुये दुपहिया वाहन जप्त करने में थाना प्रभारी गोसलपुर श्री राजेन्द्र सिंह मर्सकोले, उप निरीक्षक मीनू मरकाम, प्रधान आरक्षक अजीत मिश्रा, आरक्षक राहुल पटेल की सराहनीय भूमिका रही

Tags :

जरूरी खबरें