Tuesday 8th of September 2026

ब्रेकिंग

पढ़ाई से वंचित छात्रा ने राष्ट्रपति महोदया को रजिस्टर्ड डाक से आवेदन भेजकर इच्छा मृत्यु की लगाई गुहार

सांसद एवं विधायक ने मधुवन (मोतिया तालाब) बोहानी में लगाया पौधा

प्रतिबंधित प्लास्टिक के उपयोग पर,4 हजार 350 रुपये का जुर्माना वसूला

बरमान घाट पर मां नर्मदा के प्रति आस्था और श्रद्धा का भव्य आयोजन किया गया

विश्व फिजियोथेरेपी दिवस (8 सितंबर) के अवसर पर शहर के मैथिल फिजियोथेरेपी सेंटर में

: कल आखिरी सावन सोमवार को सुबह 8 बजे निकलेगी मां नर्मदा के थरेरी घाट से डमरू घाटी गाडरवारा तक भव्य सार्वजनिक कांवड़ यात्रा 

Aditi News Team

Sun, Aug 3, 2025
कल सोमवार को सुबह 8 बजे निकलेगी मां नर्मदा के थरेरी घाट से डमरू घाटी गाडरवारा तक भव्य सार्वजनिक कांवड़ यात्रा  गाडरवारा अदिति न्यूज सतीश लमानिया  गाडरवारा।श्रावण मास के आखिरी सावन सोमवार 04 अगस्त 2025 को सुबह 8 बजे निकलेगी मां नर्मदा के थरेरी घाट से डमरू घाटी गाडरवारा तक भव्य सार्वजनिक कांवड़ यात्रा । मां नर्मदा की एवं देवाधिदेव भगवान नर्मदेश्वर महादेव डमरू वालो की असीम कृपा से विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी सार्वजनिक कांवड़ यात्रा समिति के तत्वाधान में भव्य सार्वजनिक कांवड़ यात्रा का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें आप सभी शिव भक्त गण बड़ी संख्या में सम्मिलित होकर मां नर्मदा के पवित्र जल से भगवान नर्मदेश्वर महादेव का जलाभिषेक कर पुण्य लाभ अर्जित करें। यह यात्रा मां नर्मदा के थरेरी घाट से प्रात: 8 बजे प्रारंभ होगी जो कि बिछुआ, नरवारा, लिलवानी, सूकरी, कौड़ियां होते हुए शिव धाम डमरू घाटी गाडरवारा पहुंचेगी। डमरू घाटी पहुंचकर सभी कांवड़िया अपनी कांवड़ में लाए मां नर्मदा के जल से भोलेनाथ का मंत्रोचारण के साथ जलाभिषेक कर महाआरती कर शिवांगन गार्डन के पास सभी कांवड़िया प्रसादी भंडारा ग्रहण कर अपने निज निवास को प्रस्थान करेंगे । सार्वजनिक कांवड़ यात्रा समिति ने क्षेत्र की सभी धर्म प्रेमी जनता से अपील की है कि सार्वजनिक कांवड़ यात्रा में अधिक से अधिक संख्या में भाग लेकर पुण्य लाभ अर्जित करें।

Tags :

जरूरी खबरें