Wednesday 28th of October 2026

ब्रेकिंग

सामाजिक संगठन मेहरा समाज महासभा सोपेगा पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन

आचार्यों के प्रति समर्पण का पावन अनुष्ठान है: निर्यापक श्रमण मुनि श्री समतासागर महाराज

04 नकबजनी की घटनाओं का खुलासा, 02 आरोपी गिरफ्तार,

28 अक्टूबर 2026 को 11बजे से शाम 5 बजे तक कृषि उपज मंडी गाडरवारा के शेड पर होगा

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा राष्ट्र की एकता, अखंडता एवं संगठन शक्ति के जागरण के उद्देश्य से

: अगर आप भी प्रेगनेंसी की योजना बना रहे हैं तो इन फ़ूड आइटम्स को अपने आहार में शामिल करें - डॉ चंचल शर्मा 

Aditi News Team

Fri, Aug 30, 2024
अगर आप भी प्रेगनेंसी की योजना बना रहे हैं तो इन फ़ूड आइटम्स को अपने आहार में शामिल करें - डॉ चंचल शर्मा  भारतीय समाज में शादी के बाद हर कपल का सपना होता है की उनके भी गोद में एक प्यारा सा बच्चा खेले जो उन्हें माँ- पापा कहकर बुलाये। पेरेंट्स बनने की इस ख़ुशी की तुलना कर पाना मुश्किल है। यह वह खूबसूरत एहसास है जिसे हर कपल महसूस करना चाहता है। प्रेगनेंसी कन्सीव करने से पहले किसी भी महिला और पुरुष का स्वस्थ रहना जरुरी है, इसी के साथ उनकी उम्र, लाइफस्टाइल, खान पान का तरीका, ये सभी वो कारक हैं जो किसी की प्रेगनेंसी को प्रभावित करते हैं।     आशा आयुर्वेदा की डायरेक्टर तथा स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ चंचल शर्मा ने इस विषय में बताते हुए कहा कि अगर आप गर्भधारण की योजना बना रहे हैं तो उससे पहले यह ध्यान रखें कि आपके शरीर में सभी जरुरी पोषक तत्त्व का होना आवश्यक है, जिससे आप सही वजन मेंटेन कर पाएं। कंसीव करने के लिए संतुलित मात्रा में प्रोटीन, कार्बोहाइड्रेट, मिनरल्स तथा विटामिन्स का होना जरुरी है जिससे आपका पीरियड्स नियमित हो और आप आसानी से प्रेग्नेंट हो सकें।   जल्दी कन्सीव करने के लिए कौन से फ़ूड आइटम्स खाएं? चुकंदर: चुकंदर आपके स्वास्थ्य के लिए बहुत ही अच्छा माना जाता है। यह आपके शरीर में रक्त की मात्रा को बढ़ाता है और शरीर में ब्लड के फ्लो को भी बढ़ाता है। इससे आपके गर्भाशय में भी ब्लड का फ्लो सही बना रहता है, जिसकी वजह से गर्भधारण में सहायता मिलती है। सूर्यमुखी और कद्दू के बीज: जो लोग गर्भधारण करना चाहते हैं उन्हें ओमेगा 3 के सप्प्लिमेंट्स लेने की सलाह दी जाती हैं लेकिन अगर आप इसके प्राकृतिक स्रोतों की बात करें तो सूर्यमुखी और कद्दू के बीजों को उनमे से प्रमुख माना जाता है। आप इन स्त्रोतों से ओमेगा 3 की पूर्ति कर सकती है। यह न केवल महिलाओं के लिए बल्कि पुरुषों के लिए भी काफी लाभदायक है। इसके सेवन से पुरुषों का स्पर्म काउंट बढ़ता है और स्पर्म मैटेलिटी की दर भी अच्छी हो जाती है जिससे गर्भधारण में आसानी होती है। एवोकाडो: एवोकाडो एक ऐसा फल है जिसमे विटामिन के मौजूद होता है। इसी कारण से यह आपके शरीर में आवश्यक पोषक तत्वों को अब्जॉर्व करने का कार्य करता है। एवोकाडो आपके शरीर में सभी हार्मोन्स को संतुलित रखने में मदद करता है। दाल और बिन्स: जो लोग प्रेगनेंसी की योजना बना रहे हैं उन्हें इस बात को समझना होगा कि गर्भधारण से पूर्व आपके शरीर में सभी हॉर्मोन्स का संतुलित होना बहुत जरुरी है। इसे बैलेंस करने के लिए आपके शरीर में फॉलेट तथा फाइबर की मौजूदगी जरुरी है और उसके स्रोत के रूप में आप दाल तथा बिन्स का प्रयोग कर सकते हैं। दाल में पाया जाने वाला पोलीमाईन एलिमेंट किसी भी पुरुष के स्पर्म काउंट को बढ़ाता है और फर्टिलाइजेशन में मदद करता है। ग्रीन वेजिटेबल्स: हरी पत्तेदार सब्जियां जैसे पालक, पत्तागोभी, ब्रोकली आदि के सेवन से प्रेगनेंसी में मदद मिलती है। इन सब्जियों को फॉलेट यानी विटामिन बी का अच्छा स्रोत माना जाता है, जो आपकी प्रजनन क्षमता को बढ़ाने में मदद करता है।

Tags :

जरूरी खबरें