Monday 7th of September 2026

ब्रेकिंग

राष्ट्रीय स्तर पर शानदार प्रदर्शन कर क्षेत्र का नाम रोशन किया

3 हजार शिक्षक-शिक्षिकाओं का हुआ सम्मान

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में क्षेत्रीय विधायक एवंस्कूल शिक्षा एवं परिवहन मंत्री राव उदय प्रताप सिंह पहुंचे

बीएमसी में मरीजों का जाना हाल-चाल; दिए त्वरित व बेहतर इलाज के कड़े निर्देश

जप्त गांजे की अनुमानित कीमत लगभग ₹1.10 लाख है। • आरोपी के विरूद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत किया गया प्रकरण पंजीवद्ध

: कुंडलपुर में दमोह जिला सत्र न्यायाधीश ने किये बड़े बाबा के दर्शन श्रद्धालु भक्तों ने किया बड़े बाबा का अभिषेक शांतिधारा श्री सिद्धचक्र महामंडल विधान विश्व शांति महायज्ञ का हो रहा आयोजन

Aditi News Team

Fri, Aug 22, 2025
कुंडलपुर में दमोह जिला सत्र न्यायाधीश ने किये बड़े बाबा के दर्शन श्रद्धालु भक्तों ने किया बड़े बाबा का अभिषेक शांतिधारा श्री सिद्धचक्र महामंडल विधान विश्व शांति महायज्ञ का हो रहा आयोजन कुण्डलपुर।सुप्रसिद्ध सिद्धक्षेत्र कुण्डलपुर में दमोह जिला एवं सत्र न्यायाधीश माननीय श्री सुभाष सोलंकी जी ने आज प्रातः कुंडलपुर में पूज्य बड़े बाबा के दर्शन वंदन कर दमोह जिला में अपने कर्तव्य की शुरुआत की। इस अवसर पर उनके साथ न्यायाधीश माननीय श्री उदयशंकर सिंह एवं न्यायाधीश माननीय श्री मरावी जी भी साथ रहे। न्यायाधीश महोदय ने पूज्य बड़े बाबा मंदिर का अवलोकन भी किया। कुंडलपुर क्षेत्र कमेटी ने न्यायाधीश महोदय का स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मान किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु भक्तों ने पूज्य बड़े बाबा का अभिषेक शांतिधारा रिद्धि कलश आदि करने का सौभाग्य पाया। अनुराग सावन जैन मनावर ,प्रकाशचंद उदित दिनेश जैन न्यू दिल्ली, महेशचंद कमल किशोर नोएडा ,श्रेयांश प्रवीण प्रदीप दिल्ली, निर्यापक श्रमण प्रशांत सागर जी महाराज के गृहस्थ परिवार जन अजीत पवन सुधीर जैन गोटेगांव ,पवनकुमार जेनिश आर के ग्रुप अहमदाबाद, शैलेश सुमित महावीर जैन रायपुर ,राजकुमार आदित्य बैकुंठपुर, सुरेंद्र कमलकुमार मनीष चौधरी गोटेगांव ,अनिल अमन शिवम न्यू दिल्ली, विजेंद्र अमित सुमित भोपाल ,कन्हैयालाल शुभम देई, दिलीप प्रदीप संदीप बमीठा ,पारस कुमार जैन टोंक ,सुमित सेजल जैन रायपुर सहित श्रद्धालु भक्तों ने अभिषेक पूजन का सौभाग्य पाया।

Tags :

जरूरी खबरें