Wednesday 28th of October 2026

ब्रेकिंग

सामाजिक संगठन मेहरा समाज महासभा सोपेगा पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन

आचार्यों के प्रति समर्पण का पावन अनुष्ठान है: निर्यापक श्रमण मुनि श्री समतासागर महाराज

04 नकबजनी की घटनाओं का खुलासा, 02 आरोपी गिरफ्तार,

28 अक्टूबर 2026 को 11बजे से शाम 5 बजे तक कृषि उपज मंडी गाडरवारा के शेड पर होगा

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा राष्ट्र की एकता, अखंडता एवं संगठन शक्ति के जागरण के उद्देश्य से

: ओलंपियाड प्रतियोगिता में सीहोरा जन शिक्षा केंद्र पर के 417 विद्यार्थीयों ने दी ओएमआर शीट पर प्रतियोगिता परीक्षा

Aditi News Team

Tue, Dec 24, 2024
रिपोर्टर सना खान  ओलंपियाड प्रतियोगिता में सीहोरा जन शिक्षा केंद्र पर के 417 विद्यार्थीयों ने दी ओएमआर शीट पर प्रतियोगिता परीक्षा जिले की शासकीय- अशासकीय विद्यालयों में अध्ययनरत कक्षा दूसरी से आठवीं के विद्यार्थियों के लिए ओलम्पियाड जनशिक्षा केन्द्र स्तर पर प्रथम चरण की प्रतियोगिता मंगलवार 24 दिसम्बर को आयोजित की गई। जिसमे कक्षा दूसरी से पांचवीं तक के विद्यार्थी के लिए प्रात: 11 बजे से दोपहर एक बजे तक दो घंटे एवं माध्यमिक स्तर की कक्षा छटवीं से कक्षा आठवीं की प्रतियोगिता प्रात: 11 बजे से दोपहर दो बजे तक तीन घंटे के लिए निर्धारित की गई थी संकुल प्राचार्य अल्फ्रेड उईके सहित जन शिक्षक सतीश शर्मा एवम जितेंद्र कौरव ने सभी जरूरी जन शिक्षा केंद्र स्तर पर आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने निर्देश पूर्व में ही दे दिए थे। सिहोरा संकुल के अन्तर्गत 441 छात्र छात्राओं के रजिस्ट्रेशन हुए थे जिसमें 24 छात्रों की अनुपस्थित रहीं ऐसे में कुल 417 विद्यार्थीयों ने परीक्षा केंद्र पर ओलंपियाड प्रतियोगिता में सम्मिलित हुए। संपूर्ण विकासखंड चांवरपाठा में 253 विद्यालय के 3628, विद्यार्थीयों द्वारा ओलंपियाड प्रतियोगिता में हिस्सा लेने की संभावना जताई गई!इस परीक्षा में सिहोरा जनशिक्षा केन्द्र प्रभारी, जनशिक्षा केन्द्र स्तर प्रतियोगिता के केन्द्राध्यक्ष मोजूद रहे परीक्षार्थियों द्वारा ओएमआर शीट में रोल नंबर नाम, कक्षा संबंधी जानकारी सही एवं त्रुटिरहित भरी होने एवम सभी को स्वरूचिकर मध्यान्ह भोजन मौके पर उपलब्ध कराएं जानें के निर्देष केंद्राध्यक्ष द्वारा दिए गए थे। समस्त परीक्षार्थियों को ओएमआर शीट की पूर्ति नीले, काले बॉल पेन अथवा एचबी पेंसिल से करवाने के निर्देश दिये। परीक्षा केंद् में, एपीसी, विकासखंड स्रोत समन्वयक, बीएसी व जन शिक्षकों को नियुक्त किया गया गया था ।

Tags :

जरूरी खबरें