Thursday 10th of September 2026

ब्रेकिंग

24 घंटे में छात्रा को मिली मार्कशीट और टीसी अब पढ़ सकेगी गरीब की बेटी

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सागर जिले में अवैध जहरीली शराब से हुई लोगों की मृत्यु पर शोक संवेदना व्यक्त की

पुलिस ने धारदार हथियार से जानलेवा हमला करने के मामले में दो अज्ञात पर केस किया दर्ज

श्रमयोगी मानधन योजना से जोड़ने के साथ महिलाओं की स्वास्थ्य जांच एवं उद्यम पंजीयन भी होगा

सम्यक पुरुषार्थ से सच होता है जीवन का सपना : निर्यापक मुनि श्री समतासागर जी

: नोनिहालो को बताए योग के लाभ योग शिक्षकों व समाजसेवियों की अभिनव पहल 

Aditi News Team

Fri, Jun 21, 2024
नोनिहालो को बताए योग के लाभ  योग शिक्षकों व समाजसेवियों की अभिनव पहल  गाडरवारा। बीते शुक्रवार को अंतराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर स्थानीय प्राथमिक टाऊन स्कूल में पर्यावरण विद मनोज द्विवेदी, समाजसेवी मुकेश बसेड़िया के मुख्य आथित्य में बीएसी योगेंद्र झारिया की अध्यक्षता में आयोजक जिला योग प्रचारक श्वेता राजपूत के सानिध्य व योग शिक्षक रोहित कीर की उपस्थिति में कक्षा एक से पंचम तक के नोनिहाल विद्यार्थीयो को योग के प्राथमिक चरणों को तथा सामान्य योग को समझाया । सर्वप्रथम श्वेता राजपूत ने बच्चों को ध्यान मुद्रा ,पदमासन, बटरफ्लाई आदि योग क्रियाओं को बच्चो को खेल खेल में सिखाया वही योग शिक्षक रोहित कीर ने अन्य सरल आसनों का प्रर्दशन किया। कार्यक्रम में समाजसेवी मुकेश बसेड़िया ने बच्चों को साफ सफाई व अन्य बिंदुओं पर प्रकाश डालकर बच्चो को पेन ,पेंसिल, व चाकलेट वितरण कर बच्चो को प्रोत्साहित किया। पर्यावरणविद मनोज द्विवेदी ने योग के साथ साथ पौधारोपण पर भी प्रकाश डाला । बीएसी योगेंद्र झारिया ने आयोजको व स्कूल स्टाफ का धन्यवाद देते हुए योग के महत्व को समझाया । कार्यक्रम का आभार प्राचार्य श्रीमति गायत्री नामदेव ने व्यक्त किया। कार्यक्रम में बच्चों के साथ स्कूल की शिक्षक सारिका स्थापक, जय श्री राजोरिया की उपस्थिति रही

Tags :

जरूरी खबरें