Wednesday 28th of October 2026

ब्रेकिंग

सामाजिक संगठन मेहरा समाज महासभा सोपेगा पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन

आचार्यों के प्रति समर्पण का पावन अनुष्ठान है: निर्यापक श्रमण मुनि श्री समतासागर महाराज

04 नकबजनी की घटनाओं का खुलासा, 02 आरोपी गिरफ्तार,

28 अक्टूबर 2026 को 11बजे से शाम 5 बजे तक कृषि उपज मंडी गाडरवारा के शेड पर होगा

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा राष्ट्र की एकता, अखंडता एवं संगठन शक्ति के जागरण के उद्देश्य से

: वर्ल्ड विंटर गेम्स के लिए भारतीय दल रवाना, मध्य प्रदेश की इशिका दीक्षित कोच भी

Aditi News Team

Thu, Mar 6, 2025
वर्ल्ड विंटर गेम्स के लिए भारतीय दल रवाना, मध्य प्रदेश की इशिका दीक्षित कोच भी स्पेशल ओलंपिक्स द्वारा अंतराष्ट्रीय शीतकालीन खेल प्रतियोगिता 2025 का आयोजन इटली में किया जा रहा है। स्पेशल ओलंपिक्स भारत द्वारा भारतीय दल के प्रस्थान हेतु दिनांक 05 मार्च 2025 को प्रस्थान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसके मुख्य अतिथि श्री मनसुख एल. मंडाविया जी मंत्री, खेल एवं युवा मामले, भारत सरकार, श्रीमती मल्लिका नड्डा जी अध्यक्ष, स्पेशल ओलंपिक्स भारत एवं परीक्षित शर्मा जी क्षेत्रीय निर्देशक स्पेशल ओलंपिक्स हिमाचल प्रदेश सम्मिलित होकर भारतीय दल को शुभकामनाएं और आशीर्वाद दिया। उक्त खेल प्रतियोगिता में स्पेशल ओलंपिक्स भारत 49 खिलाड़ी, कोच तथा ऑफिशियल का दल आज दिनांक 06 मार्च 2025 को मध्यरात्रि 2:30 बजे नई दिल्ली इंदिरा गांधी विमानतल से प्रस्थान करेगा। स्पेशल ओलंपिक्स भारत मध्य प्रदेश से कु. इशिका दीक्षित कोच (स्नो बोर्ड) ग्वालियर भारतीय दल के 30 खिलाड़ियों तथा 16 कोच में सम्मिलित होकर देश, प्रदेश तथा जिले का नाम उज्जवल करेंगी। श्री दीपांकर बनर्जी क्षेत्रीय निर्देशक, श्री एहतेशाम उद्दीन खेल निर्देशक, श्री राजेंद्र बारस्कर सहा. खेल निर्देशक स्पेशल ओलंपिक्स भारत मध्यप्रदेश कमलेश रजक मीडिया प्रभारी स्पेशल ओलम्पिक भारत मध्य प्रदेश और से ढेर सारी शुभ कामनाएं और आशीर्वाद।

Tags :

जरूरी खबरें