Thursday 29th of October 2026

ब्रेकिंग

सामाजिक संगठन मेहरा समाज महासभा सोपेगा पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन

आचार्यों के प्रति समर्पण का पावन अनुष्ठान है: निर्यापक श्रमण मुनि श्री समतासागर महाराज

04 नकबजनी की घटनाओं का खुलासा, 02 आरोपी गिरफ्तार,

28 अक्टूबर 2026 को 11बजे से शाम 5 बजे तक कृषि उपज मंडी गाडरवारा के शेड पर होगा

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा राष्ट्र की एकता, अखंडता एवं संगठन शक्ति के जागरण के उद्देश्य से

: करेली,जय श्री गुरुदेव - जय श्री गुरुदेव के जयकारों से गूंज समूचा नगर.. दीपों की जगमग रोशनी से नहाया कीर्ति स्तंभ.. श्री विद्यासागर महाराज के प्रकल्पों को प्रदर्शित कर रही थी झांकियाँ..

Aditi News Team

Fri, Oct 18, 2024
रिपोर्टर भागीरथ तिवारी  जय श्री गुरुदेव - जय श्री गुरुदेव के जयकारों से गूंज समूचा नगर.. दीपों की जगमग रोशनी से नहाया कीर्ति स्तंभ.. श्री विद्यासागर महाराज के प्रकल्पों को प्रदर्शित कर रही थी झांकियाँ.. करेली...परम पूज्य आचार्य गुरुवर 108 श्री विद्यासागर जी महाराज व नवाचार्य समय सागर जी महाराज के अवतरण दिवस शरद पूर्णिमा के शुभ अवसर पर सकल दिगंबर जैन समाज करेली द्वारा विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया गया । प्रातःकाल पद्मप्रभु भगवान की पाषाण प्रतिमा का महाअभिषेक व शांतिधारा श्री शांतिसागर, श्री ज्ञानसागर, श्री विद्यासागर व श्री समय सागर कलश से हुआ ।समुच्चय पूजन,आचार्य विद्यागुरु विधान सहित नवगठित श्री विद्याश्रमण संरक्षक युवा मंडल के पदाधिकारियों व सदस्यों को पूज्य वंदनीय आर्यिका रत्न चिंतनमति व सारमति माताजी ने शपथ दिलाई। तत्पश्चात नगर के मुख्य मार्ग पर भव्यातिभव्य शोभायात्रा जुलूस निकाला गया जिसमे आचार्य श्री गुरूदेव का चित्र पालकी मे विराजमान था। सद्भावना मंडल द्वारा आचार्य श्री के समस्त परिवार की झाँकी के साथ पूज्य गुरुदेव के विविध प्रकल्पों को लेकर झाँकियाँ जुलूस में शामिल रही। जय श्री गुरूदेव जय श्री गुरूदेव के जयकारों के साथ युवा महिलाएं आदि नृत्य व संगीत की धुन पर भक्ति करते रहे। लड्डू महाप्रसाद का हुआ वितरण.. नगर के मुख्य मार्ग स्थित कीर्ति स्तंभ पर आचार्य श्री के अवतरण दिवस पर लड्डू प्रसाद का वितरण अपरांह बेला मे किया गया। जहां नगर के नागरिकों महिलाओं युवाओं सहित समस्त नगरवासियों ने महाप्रसादी पाते हुए पूज्य गुरुदेव का आशीर्वाद प्राप्त किया। शासकीय चिकित्सालय में हुआ फल वितरण.. कीर्ति स्तंभ पर हुई मंगलकारी महाआरती.. सायंकाल बेला मे श्री विद्याश्रमण संरक्षक युवा मंडल द्वारा स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र मे उपाचारार्थ मरीजों/महिलाओं को फल के रूप केला,अनार, सेव का वितरण किया गया। रात्रि कालीन बेला में जय गुरूदेव जयकारों के साथ मुख्य मार्ग कीर्ति स्तंभ पर दीपों की जगमगाहट के साथ सकल जैन समाज सहित समस्त नगरवासी सर्व समाज के लोगो ने 108 दीपकों से पूज्य गुरुदेव की भव्य महाआरती बडे भक्तिभाव के साथ की गई । रात्रि कालीन बेला में विद्याधर से विद्यासागर नाटक व महाकाव्य मूकमाटी का मंचन हुआ । आयोजन के तहत संगीतमय भजन संध्या में समाज के युवाओं, महिलाओं ने आचार्य श्री का गुणगान झूम झूम कर किया। इस मौके पर सकल दिगंबर जैन समाज, महिला मंडल, श्री विद्याश्रमण संरक्षक युवा मंडल के साथियों की उपस्थिति रही।  

Tags :

जरूरी खबरें