Saturday 11th of July 2026

ब्रेकिंग

288 बॉटल एवं 336 पाव अंग्रेजी तथा 316 पाव देशी शराब, 1 मोबाइल, फार्च्यूनर कार जप्त

मंत्री उदय प्रताप सिंह की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई रोगी कल्याण समिति की बैठक

तीन वाहन जब्तबिना ईटीपी मुरुम और डस्ट-गिट्टी का परिवहन करते पाए जाने पर प्रकरण दर्ज

प्रथम अपर सत्र न्यायाधीश राजेश कुमार तिवारी का फैसला

पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री सम्पत उपाध्याय (भा.पु.से.) को दिनांक 10-7-26 को विश्वसनीय मुखबिर से सूचना प्राप्त

: किसानों पर लाठी बरसाने वाले अफसरों पर कार्यवाही करो, किसान सभा

Aditi News Team

Thu, Sep 4, 2025
किसानों पर लाठी बरसाने वाले अफसरों पर कार्यवाही करो, किसान सभा मध्य प्रदेश किसान सभा जिला इकाई नरसिंहपुर ने रीवा की करहिया मंडी में 2दिन से कूपन वितरण के बाद अपनी बारी का इंतजार कर रहे खाद लेने लाइन में लगे किसानों पर पुलिस द्वारा बर्बर लाठी चार्ज करके कई किसानों के हाथ पैर फैक्चर कर दिए एवं कई घायल हो गए। किसान सभा नरसिंहपुर निंदा करती है। कृषि मंत्री जी जब कहते हैं कि खाद की कमी नहीं है खाद की कोई समस्या नहीं है तो फिर किसानों पर लट्ठ क्यों बजाय जा रहे हैं, नरसिंहपुर, नर्मदापुरम, रीवा सहित प्रदेश भर में किसान खाद के लिए त्राहिमाम कर रहे हैं, रीवा के साथियों ने बताया है किसानों के आधार कार्ड दस्तावेज पर 5बोरी खाद बिल में चढ़ाया गया और किसानों को 3, 3बोरी दिया गया, जो कि स्पष्ट रूप से शेष बचे खाद पर अधिक पैसे लेकर अधिकारियों की मिलीभगत से कालाबाजारी हो रही है। आखिर किसानों पर यह बर्बर तरीके से हमला डिप्टी सीएम के क्षेत्र में किसकी सह पर हुआ और जो अधिकारी या पुलिस बल जिसने बर्बर लाठी चार्ज किया है उन पर कठोर कार्रवाई करने, खाद की कालाबाजारी रोकने एवं किसानों को सुलभता से खाद उपलब्ध कराने किसान सभा मांग करती है। किसानों के शोषण दमन के खिलाफ मध्य प्रदेश किसान सभा किसानों के साथ आंदोलन करेगी।

Tags :

जरूरी खबरें