Thursday 29th of October 2026

ब्रेकिंग

सामाजिक संगठन मेहरा समाज महासभा सोपेगा पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन

आचार्यों के प्रति समर्पण का पावन अनुष्ठान है: निर्यापक श्रमण मुनि श्री समतासागर महाराज

04 नकबजनी की घटनाओं का खुलासा, 02 आरोपी गिरफ्तार,

28 अक्टूबर 2026 को 11बजे से शाम 5 बजे तक कृषि उपज मंडी गाडरवारा के शेड पर होगा

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा राष्ट्र की एकता, अखंडता एवं संगठन शक्ति के जागरण के उद्देश्य से

: कुंडलपुर,भगवान महावीर निर्वाण महोत्सव पर निर्वाण लाडू चढ़ाया,भक्तों ने किया बड़े बाबा का अभिषेक

Aditi News Team

Sat, Nov 2, 2024
रिपोर्टर जय कुमार जैन  भगवान महावीर निर्वाण महोत्सव पर निर्वाण लाडू चढ़ाया,भक्तों ने किया बड़े बाबा का अभिषेक सांस्कृतिक कार्यक्रम की सुंदर प्रस्तुति कुंडलपुर दमोह सुप्रसिद्ध सिद्धक्षेत्र कुंडलपुर में जैन धर्म के 24 वें तीर्थंकर भगवान महावीर स्वामी का निर्वाण कल्याणक महोत्सव बड़ी धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर प्रातः भक्तामर महामंडल विधान, पूज्य बड़े बाबा का अभिषेक ,शांति धारा, पूजन, विधान हुआ ।अत्यंत भक्ति भाव के साथ बड़ी संख्या में श्रद्धालु भक्तों ने निर्वाण लाडू चढ़ाया एवं पूज्य बड़े बाबा का अभिषेक करने का सौभाग्य प्राप्त किया । [video width="1280" height="720" mp4="https://aditinews.com/storage/2024/11/VID-20241102-WA0177.mp4"][/video] सौधर्मइंद्र बनकर अभिषेक, शांतिधारा एवं निर्वाण लाडू चढ़ाने का सौभाग्य धर्मचंद ज्ञानमती मनीष रश्मि तनु वत्सल बड़जात्या परिवार सूरत ,लालचंद अंगूरी बाई सुरेश हेमलता सैदपुर ललितपुर, अमित महेंद्र जैन नोएडा, सारांश कमलेश सविता सोंधिया महाराजपुर, अर्चना पीएल जैन पलक अक्षत अंशुल जैन दमोह, वीरेंद्र संजय भारिल्य शाहपुर जितेंद्र सचिन शाहपुर मुल्कराज जैन डॉ एस आर जैन जबलपुर, संकेत शाह अरविंद शाह मुंबई ने सौभाग्य अर्जित किया । सायंकाल भक्तामर दीप अर्चना एवं पूज्य बड़े बाबा की संगीतमय महाआरती में बड़ी संख्या में जनसमूह उपस्थित रहा ।भगवान महावीर निर्वाण महोत्सव की पूर्व संध्या पर दीपोत्सव एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम की सुंदर प्रस्तुति हुई । [video width="1280" height="720" mp4="https://aditinews.com/storage/2024/11/VID-20241102-WA0175.mp4"][/video] इस अवसर पर आरती ,नृत्य, भजन, कव्वाली ,नाटक महावीर जन्म उत्सव एवं कमठ का बैर की सुंदर प्रस्तुति हुई। जिसमें श्रीमती शिखा जैन ,रानी जैन, अर्चना, रश्मि ,विभा, रेशु, शिवाली ,राजुल ,पलक अंशी, बिट्टू ,अदिति, भूमि ,रानू, विधान, पारस ,संगीता ,आरोही, स्वेच्छा, अनुष्का, आर्या, आदि ,अर्पित जैन ने भाग लेकर शानदार प्रस्तुति दी । इस अवसर पर कुंडलपुर क्षेत्र कमेटी अध्यक्ष सहित, पदाधिकारी सदस्यों , कुंडलपुर स्टाफ एवं यात्रियों की उपस्थिति रही।

Tags :

जरूरी खबरें