Saturday 11th of July 2026

ब्रेकिंग

किसान भाई वर्तमान में ग्रीष्मकालीन मूंग / उड़द की फसल काटकर समर्थन मूल्य पर विक्रय हेतु प्रतीक्षारत

चुराये हुये 7 दुपहिया वाहन जप्त

जनभागीदारी से जल संरक्षण की अनूठी मिसाल, भूजल स्तर को बढ़ाने में मिलेगा बड़ा लाभ

दो दिनों में 310 पौधों का रोपण, पर्यावरण संरक्षण की दिशा में सार्थक पहल

चोरी गये करीबन 03 लाख रूपये कीमती 13 ग्राम सोना,300 ग्राम चाँदी के जेवर हुए बरामद

: गाडरवारा,शासकीय हाई स्कूल सीरेगांव, में विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन

Aditi News Team

Thu, Jul 24, 2025
रिपोर्टर रामकिशन राजपूत  गाडरवारा,शासकीय हाई स्कूल सीरेगांव, में विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन गाडरवारा माननीय म.प्र. राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जबलपुर के आदेशानुसार एवं माननीय प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश/अध्यक्ष महोदय, श्री अखिलेश शुक्ला, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण नरसिंहपुर के निर्देशानुसार एवं तहसील विधिक सेवा समिति गाडरवारा के अध्य क्ष एवं जिला न्यायाधीश श्रीमति संतोषी वासनिक के मार्गदर्शन में शासकीय हाई स्कूल ग्राम पंचायत सीरेगांव में "विश्व अंतरार्षीय न्याय दिवस एवं मूल अधिकार एवं मूल कर्तव्य" विषय पर न्यायाधीश श्री आर०पी० अहिरवार, षष्ठम जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश गाडरवारा की उपस्थिति में विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन तहसील विधिक सेवा समिति गाडरवारा द्वारा किया गया ।   उक्त विधिक साक्षरता शिविर में श्री आर०पी० अहिरवार, षष्ठम जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश गाडरवारा द्वारा विद्यार्थियो के बीच उपस्थित होकर बच्चों की सामान्य भाषा में लैंगिक अपराधों से बालकों का संरक्षण अधिनियम 2012 के विधिक प्रावधानों एवं किशोरावस्था के संबंध में किशोर न्याय अधिनियम, एवं दण्ड विधियों के महत्वपूर्ण उपबंध से विद्यार्थियों को विस्तार से समझाया गया एवं बच्चों को उत्साहित किया गया एवं अपराध को पहचानने एवं अपराध न करने के संकल्प को अपने जीवन में अमल करने के लिये प्रोत्साहित किया गया । इसके साथ ही निःशुल्क अधिवक्ता योजना एवं विधिक सहायता एवं सलाह, लीगल एड क्लीनिक की जानकारी एवं मूल अधिकार एवं मूल कर्तव्य आदि से भी जागरूक किया गया। माननीय महोदय द्वारा शाला परिसर में तरह तरह के पौधों का रोपण किया गया । समस्त शिक्षकगण एवं विद्यार्थियों ने भी जीवन में कम से कम एक पौधा लगाने एवं उसके वृक्ष बनने तक उसकी सुरक्षा करने का संदेश दिया। इस अवसर पर उपस्थित जनों ने परिसर में पौधो का रोपण किया एवं लगभग 20 फलदार, छायादार वृक्षों के पौधे हेतु छात्रों को प्रदान किए गए   उक्त शिविर में विद्यालय से प्राचार्य श्रीमति रूकमणी ठाकुर, श्री सतीष शर्मा शिक्षक, श्रीमति सरीता पटैल शिक्षक, श्री गोविन्द ताम्रकार, श्री सुदर्शन कौरव, श्रीतति प्रीति मेहरा, श्रीमति सीता अवस्थी, एवं समस्त स्टॉफ एवं पी०एल०व्ही० श्री रामकृष्ण राजपूत की उपस्थिति रही एवं सहयोग प्रदान किया गया।

Tags :

जरूरी खबरें