Wednesday 8th of July 2026

ब्रेकिंग

एन सी सी क्रेडिट और शिक्षकों ने मिलकर दिया सामूहिक सामाजिक सेवा भाव का संदेश

साइबर जागरुकता अभियान safe click 2.0 आयोजित किया गया

सुनी 160 आवेदकों की समस्यायें

जवाहर नवोदय विद्यालय बोहानी में आगामी शैक्षणिक सत्र 2027-28 के लिए कक्षा 6 वीं में प्रवेश के लिए 80 सीटों के लिए ऑनलाइन

ट्रेन में चोरी करने वाले तीन आरोपी GRP पुलिस हिरासत में, पुलिस अधीक्षक ने चोरी के 6 मामलों का किया खुलासा,

: महावीर पथ गीत(सुशील शर्मा)

Aditi News Team

Thu, Apr 10, 2025
महावीर पथ गीत(सुशील शर्मा)   मन प्रवाहित चेतना के आधार हो गुरुवर आप धर्म अवतार हो।   धर्म अध्यात्म तेज संवाहित सरल। योग निष्ठित नियम सामर्थ्य बल। नयनों में नेह सबके लिए। भेद सब आपने विस्मृत किए।   गुरु के नाम से भव पार हो गुरुवर आप धर्म अवतार हो।   धर्म पथ पर नित कर्मठ चले। ब्रह्म विद्या योग विद्या साथ ले। मनस की सामर्थ्य का कर निर्वहन। उच्च सद्गुण वृतियों का संचरण।   आत्मबल के शुद्धतम विस्तार हो गुरुवर आप धर्म अवतार हो।   है अहिंसा नित धर्म सबका सत्य राह की दिखलाई है। जियो और जीने दो शिक्षा महावीर ने सिखलाई है।   जैन धर्म ध्वजा का आधार हो गुरुवर आप धर्म अवतार हो।   *महावीर जयंती पर आप सभी को हार्दिक मंगलकामनाएं।* सुशील शर्मा

Tags :

जरूरी खबरें