Monday 7th of September 2026

ब्रेकिंग

राष्ट्रीय स्तर पर शानदार प्रदर्शन कर क्षेत्र का नाम रोशन किया

3 हजार शिक्षक-शिक्षिकाओं का हुआ सम्मान

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में क्षेत्रीय विधायक एवंस्कूल शिक्षा एवं परिवहन मंत्री राव उदय प्रताप सिंह पहुंचे

बीएमसी में मरीजों का जाना हाल-चाल; दिए त्वरित व बेहतर इलाज के कड़े निर्देश

जप्त गांजे की अनुमानित कीमत लगभग ₹1.10 लाख है। • आरोपी के विरूद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत किया गया प्रकरण पंजीवद्ध

: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के वरिष्ठ अधिकारी मनमोहन जी वैद्य का गो अभयारण्य आगमन

Aditi News Team

Mon, Aug 18, 2025
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के वरिष्ठ अधिकारी मनमोहन जी वैद्य का गो अभयारण्य आगमन सुसनेर/17 अगस्त,जनपद में स्थित मध्यप्रदेश शासन द्वारा स्थापित एवं श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा द्वारा संचालित विश्व के प्रथम गो अभयारण्य में आज प्रातः राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के पूर्व सह सरकार्यवाह एवं अखिल भारतीय कार्यकारिणी सदस्य माननीय मनमोहन जी वैद्य अपने बड़े भ्राताश्री धनंजय जी वैद्य एवं भाभी श्रीमती रेवती वैद्य के साथ गो अभयारण्य पधारे । श्री वेद्य परिवार ने गो अभयारण्य में विराजित भगवान गोपालेश्वर महादेव का पूजन एवं रुद्राभिषेक कर मंदिर प्रांगण परिसर में वृक्षारोपण एवं भगवती गोमाता का पूजन एवं आरती के बाद गो अभयारण्य में विराजित 7 हजार से अधिक गोमाता एवं नन्दी बाबा के दर्शन कर अभ्यारण्य के धनवंतरी विभाग में विराजित बीमार एवं दुर्घटनाग्रस्त गौमाताओं के दर्शन किए । माननीय मनमोहन जी वैद्य एवं उनके बड़े भ्राता धनंजय जी वैद्य एवं भाभी श्रीमती रेवती वैद्य का कामधेनु गो अभयारण्य के प्रबंध न्यासी डॉ. विक्रम सिंह परिहार, गो अभयारण्य के प्रबंधक शिवराज शर्मा, कार्यालय प्रभारी पूनम सिंह एवं श्री कामधेनु गुरुकुलम की प्रधानाचार्य श्रीमती मधुबाला शर्मा ने भगवती गोमाता की छवि देकर बहुमान किया साथ राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के पूर्व प्रचारक श्री गोपाल देराडी आगर, सेवा भारती द्वारा संचालित प्राकृतिक चिकित्सालय के डॉ. गिरधर पटेल, जीवन बैरागी , राजेश विश्वकर्मा एवं सोधिया राजपूत समाज के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष गोपाल सिंह सोलंकी एवं भगवान सिंह मोखमपुरा ने भी माननीय मनमोहन जी वैद्य एवं उनके परिवार का बहुमान किया ।

Tags :

जरूरी खबरें