Wednesday 28th of October 2026

ब्रेकिंग

सामाजिक संगठन मेहरा समाज महासभा सोपेगा पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन

आचार्यों के प्रति समर्पण का पावन अनुष्ठान है: निर्यापक श्रमण मुनि श्री समतासागर महाराज

04 नकबजनी की घटनाओं का खुलासा, 02 आरोपी गिरफ्तार,

28 अक्टूबर 2026 को 11बजे से शाम 5 बजे तक कृषि उपज मंडी गाडरवारा के शेड पर होगा

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा राष्ट्र की एकता, अखंडता एवं संगठन शक्ति के जागरण के उद्देश्य से

: नरसिंहपुर में मार्क्सवादी कम्यूनिस्ट पार्टी जिला कमेटी की बैठक आयोजित

Aditi News Team

Thu, Aug 28, 2025
मार्क्सवादी कम्यूनिस्ट पार्टी जिला कमेटी नरसिंहपुर की बैठक राज्य केंद्र से जिले के प्रभारी कामरेड बादल सरोज के मार्गदर्शन में कामरेड नरेंद्र वर्मा की अध्यक्षता में लालसाहब वर्मा के फार्म हाउस पर सम्पन्न हुई। बैठक में देश एवन प्रदेश की परिस्थितियों पर चर्चा हुई जिसमें मोदी मोहन सरकार शुद्ध रूप से किसान मजदूर विरोधी नीतियां लागू कर रही हैं जो केवल अदानी अंबानी की दलाली कर रही है। मोदी सरकार का वोट चोरी का मामला साफ नजर आ रहा है वोट चोरी करके सरकार बनाई है और खुले तौर पर देश के सारे उपक्रम कौड़ियों के भाव बेचकर किसानों की बेशकीमती जमीन को भी कार्पोरेट के हाथों दे रही है। बैठक में, मूंग का भुगतान, यूरिया डीएपी की कमी से लेकर जनता की परेशानियों से जुड़े मुद्दों को लेकर आंदोलन करने की रूपरेखा बनाई गई।वोट चोर गद्दी छोड़ के नारे के साथ जिले की गैर भाजपा दलों के साथ आंदोलन तेज किए जाने का निर्णय लिया।

Tags :

जरूरी खबरें