Saturday 11th of July 2026

ब्रेकिंग

पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री सम्पत उपाध्याय (भा.पु.से.) को दिनांक 10-7-26 को विश्वसनीय मुखबिर से सूचना प्राप्त

सभी जोन, रेंज एवं जिलों के वरिष्‍ठ पुलिस अधिकारियों को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से दिए विस्तृत दिशा-निर्देश

मुख्यमंत्री डॉ. यादव का प्रदेश स्तरीय अतिथि विद्वान सम्मेलन में हुआ अभिनंदन

मंत्री उदय प्रताप सिंह रोगी कल्याण समिति की बैठक में होंगे शामिल एवं विभिन्न स्थानों पर करेंगे दौरा

सीड बॉल्स और पौधरोपण के माध्यम से मंत्री श्री प्रहलाद सिंह पटेल ने दिया जनभागीदारी का संदेश

: सालीचौका थाना के अंतर्गत सहावन गांव में जुआ, सट्टा, अवैध शराब पर रोक लगाने हेतु ज्ञापन सौंपा 

Aditi News Team

Wed, Aug 27, 2025
सालीचौका थाना के अंतर्गत सहावन गांव में जुआ, सट्टा, अवैध शराब पर रोक लगाने हेतु ज्ञापन सौंपा  विकास खंड चीचली उपथाना सालीचौका अंतर्गत ग्राम सहावन में विगत कई दिनों से अवैध देशी अंग्रेजी शराब एवं जुआ सट्टा ग्राम के ही असामाजिक तत्वों द्वारा जोरों पर जारी है जिसमें अवैध कार्य करने वाले बाहरी गुंडे तत्वों का संरक्षण है। उक्त अवैध कार्य होने से ग्राम में आपराधिक कृत्य बढ़ रहे हैं, हर परिवार में कलह होने लगी है, युवावर्ग का भविष्य बर्बाद हो रहा है। ग्राम सहावन निवासी जनपद पंचायत अध्यक्ष श्रीमति राधाबाई अहिरवार,किसान सभा के नन्हेलाल वर्मा, कमलेश चौधरी, लालसाहब पटेल, प्रदीप, राजा एवं शकुन बाई के प्रतिनिधि मंडल ने रत्नेश तिवारी अनुविभागीय अधिकारी पुलिस थाना गाडरवारा को ज्ञापन सौंपकर तत्काल जुआ सट्टा एवं देशी अंग्रेजी अवैध शराब पर रोक लगाए जाने कार्यवाही की मांग की गई है, कार्यवाही न होने पर ग्रामीणों ने आंदोलन की चेतावनी दी है।  

Tags :

जरूरी खबरें